वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तूफानी तेजी के बीच ऊँचे भाव पर खुदरा जेवराती खरीद में आयी सुस्ती से बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 210 रुपए लुढककर 34,470 रुपए प्रति दस ग्राम पर आया
वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तूफानी तेजी के बीच ऊँचे भाव पर खुदरा जेवराती खरीद में आयी सुस्ती से बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 210 रुपए लुढककर 34,470 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिक ग्राहकी बढने से चांदी 450 रुपए की छलांग लगाकर आठ माह के उच्चतम स्तर 41,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुँच गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चमका सोना
वहीं लंदन का सोना हाजिर 4.20 डॉलर की बढत में 1,343.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.60 डॉलर की मजबूती के साथ 1,345.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के मिनट्स जारी होने से पहले निवेशकों ने सतर्कता बरतते हुए पीली धातु में निवेश को अधिक तरजीह दी। भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।
इसके अलावा अमेरिका के सरकारी बांड यील्ड में आई गिरावट के कारण दुनिया की अन्य छह प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पड़ने से भी सोने की चमक बढी है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.08 डॉलर की तेजी के साथ 16.02 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गई। वैश्विक तेजी के बीच स्थानीय बाजार में ग्राहकी घटने से सोना स्टैंडर्ड 210 रुपए फिसलकर 34,470 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। भारत में आज चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
