नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (rbi) ने एक महत्वपूर्ण एलर्ट जारी किया है। इसमें आरबीआई (rbi) ने बताया है कि एक app ऐसा है जो आपका बैंक खाता के साथ गड़बड़ी कर सकता है। आरबीआई (rbi) ने बताया है कि उसको लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही है कि इस एप से लोगों के बैंक खाते में फ्रॉड की घटनाएं हुई हैं। इसीलिए आरबीआई (rbi) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि लोग किसी भी सूरत में एनीडेस्क (AnyDesk) मोबाइल ऐप को डाउनलोड न करें। इस app के माध्यम से हैकर्स यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) के जरिए आसानी से ट्रांजैक्शन करके पैसा निकाल सकते हैं।

पहले भाी चेता चुका है आरबीआई (rbi)
आरबीआई (rbi) ने 14 फरवरी को एक चेतावनी जारी की है। लेकिन आरबीआई (rbi) इससे पहले जनवरी 2019 में भी ऐसी ही एक एडवायजरी जारी कर चुका है। आरबीआई (rbi) के इस सर्कुलर में कई तरह की सावधानियां बताई गईं थीं।
कैसे फ्रॉड करता है AnyDesk
एक बार डाउनलोड करने के बाद एनीडेस्क (AnyDesk) यूजर के डिवाइस पर 9 अंकों का ऐप कोड जेनरेट करता है और साइबर अपराधी कॉल कर यूजर से वह कोड बैंक के नाम पर मांगते हैं। एक बार यह कोड मिलने के बाद हैकर यूजर की डिवाइस में सेंध लगा लेता है। इसके बाद बिना उसके जाने उसकी डिवाइस की सारी जानकारी डाउनलोड कर सकता है और इससे बैंक के डिटेल तक लेना शामिल है। एनीडेस्क (AnyDesk) का इस्तेमाल हैकर्स लगभग रिमोट कंट्रोल जैसा कर सकते हैं।
केवल UPI तक सीमित नहीं है अलर्ट
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के सीनियर अधिकारी के मुताबिक, आरबीआई (rbi) का अलर्ट केवल UPI प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं है] बल्कि यह मोबाइल पेमेंट्स की अन्य तरकों के लिए भी है। NPCI एनीडेस्क ऐप को रिमूव करने के लिए मोबाइल ऐप स्टोर्स को नोटिस जारी नहीं कर सकता है, इसलिए आम लोगों को बड़े पैमाने पर चेतावनी वाले नोटिस जारी करने की प्लानिंग है, ताकि वे फ्रॉड ट्रांजेक्शंस से बच सकें।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
