नई दिल्ली। भारत में लाखों कंपनियां है, लेकिन लोगों के मन में हरदम ही यह सवाल रहता है कि देश की टॉप कंपनियां कौन सी हैं। सभी कंपनियों में टॉप 10 या टॉप 100 कंपनियां छांटना कठिन होता है, इसलिए शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों में से ऐसी कंपनियों को छांटना आसान है। यहां पर इन कंपनियों की मार्केट कैप को रोज के आधार पर जाना जा सकता है। 15 फरवरी 2019 को बंद हुए शेयर बाजार के स्तर के हिसाब से देश की सबसे बड़ी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

जानें मार्केट कैप क्या है
ये कंपनियां मुम्बई शेयर बाजार में के इंडेक्स सेंसेक्स में शामिल हैं। इन कंपनियों का मार्केट कैप का डाटा रोज के आधार पर जारी होता है। पिछले हफ्ते इन टॉप 10 कंपनियों में से 9 की मार्केट कैप में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं सिर्फ एक कंपनी की मार्केट कैप में पिछले हफ्ते बढ़ी है। जिन 9 कंपनियों की मार्केट कैप घटी है वह करीब 98,862.63 करोड़ रुपये है। मार्केट कैप का मतलब कंपनी के जारी शेयरों की संख्या और उसके रेट का आपस में गुणा करके निकाला जाता है।
जानें कौन हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
मार्केट कैप के हिसाब से शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में RIL पहले स्थान पर है।
-पिछले हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 21,456.38 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 7,88,213.12 करोड़ रुपये पर आ गई।
-SBI की मार्केट कैप 19,723.34 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 2,34,672.03 करोड़ रुपये पर आ गई है।
-TCS की मार्केट कैप 11,951.35 करोड़ रुपये घटकर 7,62,071.81 करोड़ रुपये आ गई है।
-HDFC की मार्केट कैप 11,725.23 करोड़ रुपये घटकर 3,22,531.39 करोड़ रुपये पर आ गई है।
-हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) की मार्केट कैप 9,600.22 करोड़ रुपये घटकर 3,83,803.08 करोड़ रुपये पर आ गई है।
-ICICI बैंक की मार्केट कैप 8,293.27 करोड़ रुपये गिरकर 2,20,351.47 करोड़ रुपये पर आ गई।
-इनफोसिस की मार्केट कैप 7,906.92 करोड़ रुपये घटकर 3,24,044.79 करोड़ रुपये पर आ गई है।
-HDFC बैंक की मार्केट कैप 5,998.66 करोड़ रुपये घट कर 5,71,599.92 करोड़ रुपये रह गई।
-कोटक महिन्द्रा बैंक की मार्केट कैप 2,207.26 करोड़ रुपये घटकर 2,44,943.86 करोड़ रुपये पर आ गई है।
-वहीं ITC की मार्केट कैप 4,593.55 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 3,42,495.09 करोड़ रुपये हो गई।
(नोट : यह आंकड़े 15 फरवरी 2019 को शेयर बाजार बंद के दौरान इन कंपनियों के शेयरों के रेट के हिसाब से हैं।)
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications