नई दिल्ली। स्वदेश निर्मित, हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) का निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को यहां से पहला व्यावसायिक परिचालन शुरू हो गया। गौरतलब है कि शनिवार को वाराणसी से दिल्ली पहुंचने के दौरान इसमें खराबी आ गई थी। रेल मंत्रालय के अनुसार, ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह छह बजे वाराणसी के लिए अपने पहले व्यावसायिक परिचालन के लिए रवाना हुई। पहले इस ट्रेन को ट्रेन-18 (train 18) के नाम से जाना जाता था।

पीयूष गोयल ने दी जानकारी
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने एक ट्वीट में कहा, "वंदे भारत एक्सप्रेस अपने पहले व्यावसायिक परिचालन पर आज सुबह दिल्ली से वाराणसी के लिए रवाना हुई। अगले दो सप्ताह के लिए टिकट पहले ही बिक चुके हैं। अपनी (टिकट) आज ही बुक कराएं।" चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आसीएफ) द्वारा निर्मित ट्रेन शनिवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी से लगभग 194 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के चमरौला स्टेशन पर खराब हो गई थी। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाने के एक दिन बाद वाराणसी से दिल्ली लौट रही थी।
ये है किराया
ट्रेन 18 (Train 18) के परिचालन से पहले ही इसका नाम बदल कर वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) कर दिया गया था। रेलवे ने ट्रेन 18 (Train 18) का किराया दिल्ली-वाराणसी तक का एसी चेयरकार से 1760 रुपये तय किया है। वहीं एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 3310 रुपये है। हालांकि वापसी के लिए लोगों को ट्रेन 18 (Train 18) में यात्रा के लिए चेयरकार क्लास के लिए 1700 रुपये किराया देना होगा, जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 3,260 रुपये किराए के रूप में देना पड़ेगा। इस प्रकार अगर किसी को दिल्ली से वाराणसी जाना है तो उसे ज्यादा किराया देना होगा, जबकि वाराणसी से दिल्ली आने के लिए कम किराया देना होगा। इसके अलावा ट्रेन 18 (Train 18) केवल फुल फेयर एडल्ट टिकट जारी होंगे। हालांकि MPs और MLAs के लिए कूपन मान्य होंगे।
किसे मिलेगी कराए में छूट
-ट्रेन 18 (Train 18) के किराए में कोई चाइल्ड कंसेशन (Child Concession in train ticket) नहीं दिया जाएगा। इंडियन रेलवेज और IRCTC केवल फुल फेयर एडल्ट टिकट जारी करेंगी। हालांकि MPs के लिए पास, MLAs के लिए कूपन, अन्य कूपन, मिलिट्री/पैरा मिलिट्री वारंट्स आदि मान्य रहेंगे।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
