नई दिल्ली। ट्रेन 18 (Train 18) जिसका बाद में नाम बदल कर वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) कर दिया गया है, उसकी रेलवे ने बुकिंग शुरू कर दी है। 17 फरवरी से आमलोग इस ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं। अभी तक ट्रेन 18 (Train 18) या वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) में सैकड़ों लोग रिजर्वेशन करा चुके हैं। इस ट्रेन के चेयरकार में कुल 913 सीट हैं। रेलवे ने रिजर्वेशन शुरू करने से पहले ट्रेन 18 (Train 18) या वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) का नंबर जारी कर दिया है। दिल्ली से वाराणसी के लिए इस ट्रेन का नंबर 22436 और वाराणसी से दिल्ली के लिए नंबर 22435 रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्रेन 18 (Train 18) या वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) को 15 फरवरी को लांच कर दिया है। हालांकि यह ट्रेन 17 फरवरी से आम लोगों को यात्रा कराएगी। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन 18 (Train 18) हफ्ते में 5 दिन चलेगी।

कैसे कराएं ट्रेन 18 (Train 18) में रिजर्वेशन
अगर आप भी इस ट्रेन 18 (Train 18) में टिकट बुक करना चाहते हैं तो IRCTC की वेबसाइट www.irctc.co.in या मोबाइल ऐप Rail Connect में लॉगिन कर टिकट बुक करा सकते हैं। ट्रेन 18 (Train 18) में टिकट 17 फरवरी की यात्रा और उसके बाद की यात्रा के लिए बुक की जा सकती है।
जानें किराया
-ट्रेन 18 (Train 18) में नई दिल्ली से वाराणसी के लिए चेयरकार का किराया 1755 रुपए चुकाना होगा। ट्रेन 18 (Train 18) का बेस फेयर 1239 रुपये, 45 रुपए सुपरफास्ट चार्ज, 40 रुपये रिजर्वेशन चार्ज, 67 रुपये जीएसटी और 364 रुपये कैटरिंग चार्ज इस टिकट में शामिल है।
-ट्रेन 18 (Train 18) में एक्जिक्यूटिव चेयरकार के लिए 3,300 रुपये का टिकट मिलेगा। दिल्ली से वाराणसी के बीच ये ट्रेन कानपुर और प्रयागराज में रुकेगी। दिल्ली से कानपुर तक चेयरकार में 1090 रुपये और एक्जिक्यूटिव क्लास 2105 रुपये किराया होगा। दिल्ली से इलाहाबाद का किराया 1395 रुपये है। वहीं एक्जिक्यूटिव क्लास के लिए 2750 रुपये किराया है।
ट्रेन 18 (Train 18) की टाइमिंग व अन्य बातें
-ये ट्रेन दिल्ली से सुबह 6 बजे चलकर दोपहर 2 बजे वाराणसी पहुंचा देगी।
-ट्रेन 18 (Train 18) में चाय, नाश्ता और लंच मिलेगा। इसकी जिम्मेदारी भी IRCTC पर है।
-वंदे भारत एक्सप्रेस मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को चलेगी। इस ट्रेन में टिकट बुक करने पर किसी तरह का कंसेशन नहीं मिलेगा।
-ट्रेन 18 (Train 18) में पानी और अखबार के लिए वसूलें जाएंगे 20 रुपये।
-ट्रेन 18 (Train 18) में रहेगा तत्काल कोटा। ट्रेन 18 (Train 18) में 5 फीसदी का तत्काल कोटा लागू होगा।
किसे मिलेगी किराए में छूट
-ट्रेन 18 (Train 18) के किराए में कोई चाइल्ड कंसेशन (Child Concession in train ticket) नहीं दिया जाएगा। इंडियन रेलवेज और IRCTC केवल फुल फेयर एडल्ट टिकट जारी करेंगी। हालांकि MPs के लिए पास, MLAs के लिए कूपन, अन्य कूपन, मिलिट्री/पैरा मिलिट्री वारंट्स आदि मान्य रहेंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications