नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (crude oil) के दाम में लगातार चौथे दिन शुक्रवार को भी तेजी का सिलसिला जारी है। आज कच्चे तेल (crude oil) का दाम इस साल के शिखर पर चला गया है। ब्रेंट क्रूड (Brent crude) का भाव 65 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गया है जोकि नवंबर के बाद का सबसे उंचा स्तर है। 2019 में अब तक कच्चे ब्रेंट क्रूड के दाम में 20.76 फीसदी का इजाफा हुआ है। बाजार विश्लेषक बताते हैं कि तेल निर्यातक देशों के संगठन ऑगेर्नाइजेशजन ऑफ पेट्रोलियम एक्सपोर्टिग कंट्रीज (ओपेक) द्वारा कच्चे तेल (crude oil) के उत्पादन में कटौती करने और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल की मांग में इजाफा होने की उम्मीदों से कीमतों में जोरदार उछाल आया है। भारत में कच्चा तेल करीब 90 फीसदी तक आयात किया जाता है, जिससे आशंका है कि पेट्रोल (Petrol) और डीजल (diesel) के दाम और बढ़ सकते हैं।

कच्चे तेल (crude oil) के दाम 5 फीसदी तक बढ़ चुके
कमोडिटी बाजार विश्लेषक बताते हैं कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल (crude oil) के दाम में इजाफा होने से भारत में आने वाले दिनों में पेट्रोल (Petrol) और डीजल (diesel) की महंगाई बढ़ेगी। ब्रेंट क्रूड के भाव में इस सप्ताह तकरीबन पांच फीसदी की तेजी आई है, जबकि अमेरिकी लाइट क्रूड डब्ल्यूटीआई के दाम में 2.73 फीसदी की वृद्धि हुई है। एंजेल ब्रोकिंग हाउस के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट (उर्जा व करेंसी) अनुज गुप्ता ने कहा, "अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव दूर करने की दिशा में हुई वार्ता की प्रगति के साथ-साथ ओपेक द्वारा तेल की आपूर्ति में कटौती किए जाने से कीमतों में तेजी आई है। उधर, वेनेजुएला और ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध से भी कच्चे तेल (crude oil) के दाम को सपोर्ट मिल रहा है।"
सउदी अरब घटा सकता है आपूर्ति
ओपेक के प्रमुख सदस्य सउदी अरब ने कहा कि वह अगले महीने तेल की आपूर्ति में और कटौती कर सकता है। गौरतलब है कि ओपेक (OPEC) व रूस के बीच रोजाना 1.2 लाख बैरल तेल की आपूर्ति कम करने पर सहमति बनी थी। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल (crude oil) के आई जबरदस्त तेजी से भारतीय वायदा बाजार में भी कच्चे तेल (crude oil) के दाम में तेजी आई है।
MCX में तेजी दर्ज
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कच्चे तेल (crude oil) के चालू महीने में एक्सपायरी वायदा अनुबंध पूर्वाह्न् 11.15 बजे 30 रुपये यानी 0.78 फीसदी की तेजी के साथ 3,897 रुपये प्रति बैरल पर बना हुआ था। कच्चे तेल (crude oil) के अन्य वायदे में भी एमसीएक्स (MCX) पर तेजी दर्ज की गई। वहीं, अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज यानी आईसीई पर बेंट क्रूड के अप्रैल डिलीवरी अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले 0.42 फीसदी की तेजी के साथ 64.84 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था, जबकि इससे पहले भाव 65.10 डॉलर प्रति बैरल तक उछला जोकि इस साल का सबसे उंचा स्तर है। न्ययार्क मर्के टाइल एक्सचेंज (नायमैक्स) पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी डब्ल्यूटीआई के मार्च सौदे में 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ 54.61 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। इससे पहले डब्ल्यूटीआई के वायदा सौदे में 54.92 डॉलर प्रति बैरल तक का उछाल आया।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications