Stock Market : शुक्रवार को आखिरी कारोबारी हफ्ते वाले दिन भी शेयर बाजार (Stock Market) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस पूरे हफ्ते शेयर बाजार ने लाल निशान में ही कारोबार किया। आज शेयर बाजार काफी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था, लेकिन आखिरी घंटों में बाजार ने रिकवरी का रुख किया और सेंसेक्स और निफ्टी मामूली गिरावट के साथ ही बंद हुए। आज निफ्टी (NIFTY) 21.65 अंक गिरकर 10724.40 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं सेंसेक्स (SENSEX) 67.27 अंक की गिरावट के साथ 35808.95 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं शाम को डॉलर (dollar) के मुकाबले रुपया (Rupee) 10 पैसे की कमजोरी के साथ 71.26 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

सरकारी कंपनियों में मजबूती
शेयर बाजार के कमजोरी के माहौल में भी कुछ सरकारी कंपनियों में मजबूती आई है। पावर ग्रिड 4 फीसदी चढ़ा है, तो वहीं बीपीसीएल में भी 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी रही। एनटीपीसी भी करीब 3.75 फीसदी मजबूत हुआ है।
निफ्टी (Nifty) के टॉप गेनर
-BPCL का शेयर करीब 12 रुपये की मजबूती के साथ 327.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-NTPC का शेयर करीब 5 रुपये मजबूत होकर 136.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Power Grid Corp का शेयर करीब 7 रुपये मजबूत होकर 181.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Bharti Infratel का शेयर करीब 10 रुपये मजबूत होकर 306.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-GAIL का शेयर करीब 10 रुपये मजबूत होकर 317.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी (Nifty) के टॉप लूजर
-JSW Steel का शेयर करीब 14 रुपये टूटकर 266.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Sun Pharma का शेयर करीब 18 रुपये टूटकर 422.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Dr Reddys Labs का शेयर करीब 104 रुपये टूटकर 2,563.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Tata Steel का शेयर करीब 15 रुपये टूटकर 467.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Vedanta का शेयर करीब 4 रुपये टूटकर 147.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जेट को कर्ज देने की खबर से SBI दबाव में आया
कर्ज निपटारे की योजना से जेट एयरवेज में तेजी रही। लेकिन एयरलाइन के कर्ज को इक्विटी में बदलने की खबर से एसबीआई (SBI) दबाव में आया। गुरुवार को कर्ज निपटारे की योजना को भी बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। प्लान के तहत लेंडर्स डेट को 11.4 करोड़ शेयरों में कन्वर्ट करने को मंजूरी मिली है। डेट कन्वर्जन के बाद एयरलाइन में बैंकर्स की हिस्सेदारी 50 फीसदी होगी। अब ये प्लान लेंडर्स और एतिहाद बोर्ड के सामने पेश होगा। वहीं कर्ज निपटारे की योजना पर 21 फरवरी को शेयरधारकों की बैठक है जिसमें उनसे मंजूरी ली जाएगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
