Stock Market : शेयर बाजार (Stock Market) में गुरुवार को निफ्टी की पहली वीकली एक्सपायरी का दिन था। निफ्टी करीब 0.5 फीसदी कमजोर होकर 10750 के नीचे तक फिसला। वहीं कारोबार के अंत में सेंसेक्स (sensex) 157.89 अंक यानि 0.44 फीसदी की कमजोरी के साथ 35876.22 अंक के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी (nifty) 47.60 अंक यानि 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 10746.05 अंक के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं शाम को डॉलर (dollar) के मुकाबले रुपया (Rupee) 34 पैसे की कमजोरी के साथ 71.13 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

पॉवर इंडेक्स 3 साल के निचले स्तर पर
आज तेल-गैस के 10 में से 9 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। वहीं, पावर इंडेक्स 3 साल के निचले स्तर पर बंद हुआ। स्मॉलकैप शेयरों में आई बिकवाली के चलते स्मॉलकैप इंडेक्स भी आज 2 साल के निचले स्तर पर बंद हुआ। तेल-गैस, आई शेयरों में बिकवाली में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली जबकि ऑटो, फार्मा शेयरों में हल्की खरीदारी रही।
निफ्टी (Nifty) के टॉप गेनर
-Yes Bank का शेयर 52 रुपये बढ़कर 221.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Zee Entertain का शेयर करीब 25 रुपये बढ़कर 433.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Indiabulls Hsg का शेयर करीब 38 रुपये बढ़कर 656.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-JSW Steel का शेयर करीब 9 रुपये बढ़कर 280.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Tata Motors का शेयर करीब 5 रुपये बढ़कर 159.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी (Nifty)के टॉप लूजर
-BPCL का शेयर करीब 14 रुपये गिरकर 315.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-IOC का शेयर करीब 5 रुपये गिरकर 124.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Hindalco का शेयर करीब 3 रुपये गिरकर 191.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Bharti Airtel का शेयर करीब 10 रुपये गिरकर 300.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-GAIL का शेयर करीब 8 रुपये गिरकर 307.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जानें यस बैंक में तेजी की वजह
यस बैंक में 25 फीसदी का जोरदार उछाल देखने को मिला है। दरअसल RBI की रिपोर्ट में NPA में कोई डाइवर्जेंस नहीं मिलने से शेयर को मजबूती मिली है। तीन साल में पहली बार NPA पर कोई डाइवर्जेंस नहीं मिली। ब्रोकरेजेस भी इसे बैंक के लिए पॉजिटव मानते हैं। मैक्वायरी की शेयर पर 270 के लक्ष्य के लिए आउटपरफॉर्म रेटिंग है। वहीं नोमुरा ने 245 रुपए के लक्ष्य के लिए न्यूट्रल रेटिंग रखी है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
