नई दिल्ली। रेलवे ने चलने से पहले ट्रेन 18 (Train 18) का नाम बदल कर वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) और इसके बाद इसका प्रस्तावित किराया भी बदल दिया। रेलवे ने कहा है जल्द चलने वाली ट्रेन 18 (Train 18) के प्रस्तावित किराए में फेरबदल किया है और इसे घटाया है। अब दिल्ली-वाराणसी सफर के लिए एसी चेयरकार क्लास का किराया 1850 रुपये की जगह 1760 रुपये होगा और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 3520 रुपये से घटाकर 3310 रुपये किया गया है। वहीं वापसी के लिए लोगों को ट्रेन 18 (Train 18) में यात्रा के लिए चेयरकार क्लास के लिए 1700 रुपये किराया देना होगा जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 3,260 रुपये किराए के रूप में देना पड़ेगा। इस प्रकार अगर किसी को दिल्ली से वाराणसी जाना है तो उसे ज्यादा किराया देना होगा, जबकि वाराणसी से दिल्ली आने के लिए कम किराया देना होगा। इसके अलावा ट्रेन 18 (Train 18) केवल फुल फेयर एडल्ट टिकट जारी होंगे। हालांकि MPs और MLAs के लिए कूपन मान्य होंगे।

केटरिंग शुल्क किराए में शामिल
ट्रेन 18 (Train 18) के किराए में IRCTC केटरिंग का शुल्क शामिल है। यात्रियों के पास इस ट्रेन के खाने को न लेने का ऑप्शन नहीं रहेगा। हालांकि इलाहाबाद से वाराणसी तक का सफर करने वाले यात्री चाहें तो खाना न लेने का ऑप्शन ले सकते हैं।
15 फरवरी से शुरू हो सकती है ट्रेन 18 (Train 18)
ट्रेन 18 (Train 18) या वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) 15 फरवरी से चलना शुरू हो जाएगी। इस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाएंगे। वैसे इसकी रेगुलर सर्विस 17 फरवरी से शुरू होगी। इस ट्रेन को दिल्ली से वाराणसी पहुंचने में 8 घंटे लगेंगे और यह रास्ते में कानपुर और इलाहाबाद स्टेशनों पर ट्रेन 18 (Train 18) रुकेगी।
ट्रेन 18 (Train 18) में पानी और अखबार के लिए वसूलें जाएंगे 20 रुपये
-किराए का चार्ट: इसमें रिजर्वेशन, सुपरफास्ट चार्ज और GST समेत सभी जरूरी चार्ज शामिल हैं। साथ ही इसमें 20 रुपये न्यूजपेपर और पैकेज्ड ड्रिंंकिंग वाटर के भी शामिल हैं।
-ट्रेन 18 (Train 18) के लिए जो बेस किराया प्रस्तावित है, वह चेयरकार क्लास के मामले में उतनी ही दूरी तय करने वाली शताब्दी ट्रेनों के किराए से 1.4 गुना अधिक है।
जानें ट्रेन 18 (Train 18) का किराया कितना ज्यादा
-एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया प्रीमियम ट्रेन में एसी प्रथम श्रेणी के किराए से 1.3 गुना अधिक है।
-ट्रेन 18 (Train 18) में रहेगा तत्काल कोटा। ट्रेन 18 (Train 18) में 5 फीसदी का तत्काल कोटा लागू होगा।
किसे मिलेगी कराए में छूट
-ट्रेन 18 (Train 18) के किराए में कोई चाइल्ड कंसेशन (Child Concession in train ticket) नहीं दिया जाएगा। इंडियन रेलवेज और IRCTC केवल फुल फेयर एडल्ट टिकट जारी करेंगी। हालांकि MPs के लिए पास, MLAs के लिए कूपन, अन्य कूपन, मिलिट्री/पैरा मिलिट्री वारंट्स आदि मान्य रहेंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications