Stock Market : बुधवार को अंतिम घंटे में तेज बिकवाली होने से शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। आज बैंक और एनर्जी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 342 अंक टूटकर 36034 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 100 अंक से ज्यादा कमजोरी के साथ 10800 के नीचे 10776 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं शाम को डॉलर (dollar) के मुकाबले रुपया (Rupee) 9 पैसे की कमजोरी के साथ 70.79 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

निफ्टी (Nifty) के टॉप गेनर
-Adani Ports का शेयर करीब 15 रुपये बढ़कर 341.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Indiabulls Hsg का शेयर करीब 20 रुपये बढ़कर 618.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-UPL का शेयर करीब 21 रुपये बढ़कर 817.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Tata Motors का शेयर करीब 3 रुपये बढ़कर 155.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-HDFC का शेयर करीब 25 रुपये बढ़कर 1,930.50 के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी (Nifty)के टॉप लूजर
-Eicher Motors का शेयर करीब 979 रुपये टूटकर 20,158.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-HPCL का शेयर करीब 9 रुपये टूटकर 225.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-IOC का शेयर करीब 5 रुपये टूटकर 129.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-GAIL का शेयर करीब 10 रुपये टूटकर 315.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-ONGC का शेयर करीब 4 रुपये टूटकर 133.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
राइट्स की आय बढ़ी
राइट्स का दिसंबर में समाप्त तीसरी तिमाही में राजस्व 562 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की अक्टूबर-दिसंबर अवधि की तुलना में इसमें 42.6 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। राइट्स लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक राजीव मेहरोत्रा ने कहा कि परियोजनाओं के क्रियान्वयन पर ध्यान देने से कंपनी की कुल आय चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 562 करोड़ रुपये दर्ज की गई, जो कि एक साल पहले की इसी तिमाही की तुलना में 42.6 फीसदी अधिक है। 31 दिसंबर 2018 को समाप्त नौ महीने की अवधि में उसकी कुल आय 1,402 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर इसमें 38.2 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications