नई दिल्ली। नई दिल्ली से वाराणसी के बीच जल्द शुरू होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Expres) यानी ट्रेन 18 (Train 18) के किराये (Train 18 fare) का रेलवे ने खुलासा कर दिया है। ट्रेन 18 (Train 18) से सफर करना अन्य प्रीमियम ट्रेनों से थोड़ा ज्यादा महंगा होगा। रेलवे की तरफ से जारी किराए के अनुसार ट्रेन 18 (Train 18) से सफर करने के लिए यात्रियों को शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों के बेस फेयर से 1.5 गुना ज्यादा किराया देना पड़ेगा। इस ट्रेन के किराए (Train 18 fare) में सबसे अजीब बात यह है दिल्ली से वाराणसी तक जाने के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे, जबकि लौटने की यात्रा सस्ती होगी।

खाने का पैसा देना ही होगा
रेलवे के अनुसार ट्रेन 18 (Train 18) का किराया (Train 18 fare) तेजस एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों के जैसा होगा। साथ ही इस किराए में खाने का पैसा शामिल रहेगा। इसका अर्थ है कि यात्रियों के लिए ट्रेन 18 (Train 18) का खाना ऑप्शनल नहीं होगा। हालांकि इलाहाबाद से वाराणसी तक का सफर करने वालों के पास ट्रेन के खाने को हां या न करने का ऑप्शन रहेगा। ऐसे यात्री अगर सफर के दौरान खाद्य पदार्थ चाहते हैं तो उन्हें इसके लिए अतिरिक्त 50 रुपये देने होंगे।
ये होगा किराया
ट्रेन 18 (Train 18) में चेयर कार के लिए दिल्ली से वाराणसी के बीच किराया (Train 18 fare) टैक्स और केटरिंग चार्ज के साथ 1850 रुपये रहेगा। वहीं वाराणसी से दिल्ली लौटने पर चेयर कार का किराया 1795 रुपये रहेगा।
एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया
ट्रेन 18 (Train 18) के एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए किराया (Train 18 fare) टैक्स और केटरिंग चार्ज के साथ दिल्ली से वाराणसी के लिए 3520 रुपये रहेगा, वहीं वाराणसी से दिल्ली लौटने पर इस क्लास के लिए किराया 3470 रुपये पड़ेगा।
ट्रेन 18 (Train 18) में कितने में पड़ेगा खाना-पीना
ट्रेन 18 (Train 18) के बारे में एक अधिकारी ने कहा कि स्टेशनों के बीच केटरिंग शुल्क तय कर दिया गया है और यह सभी यात्रियों के टिकट शुल्क (Train 18 fare) में जोड़ा जाएगा। ट्रेन 18 (Train 18) में टिकट के दो क्लास हैं, एक एग्जीक्यूटिव और दूसरा चेयरकार। इन दोनों के लिए खाने की कीमत भी अलग-अलग होगी। एग्जीक्यूटिव क्लास से नई दिल्ली से वाराणसी तक सफर करने वाले यात्रियों को सुबह की चाय, नाश्ते और लंच के लिए 399 रुपये देने होंगे, वहीं चेयर कार के यात्रियों को इन सबके लिए 344 रुपये देने होंगे।
अन्य शहरों तक खानेपीने का खर्च
नई दिल्ली से कानपुर और इलाहाबाद तक का सफर करने वालों को एग्जीक्यूटिव और चेयरकार में खाने-पीने के लिए क्रमश: 155 व 122 रुपये देने होंगे। वाराणसी से नई दिल्ली तक आने वाले यात्रियों को एग्जीक्यूटिव और चेयर कार क्लास में खाने-पीने पर क्रमश: 349 और 288 रुपये खर्च करने होंगे। उन्हें शाम की चाय, स्नैक्स और डिनर सर्व किया जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications