Stock Market : सुबह मामूली कमजोरी के साथ खुला शेयर बाजार शाम को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स (sensex) 241.41 अंक की कमजोरी के साथ 36153.62 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी (nifty) 57.40 अंक की कमजोरी के साथ 10831.40 के स्तर पर बंद हुआ है। आज बैंक निफ्टी ने बाजार में दबाव बनाने का काम किया जहां 225 अंकों की कमजोरी देखने को मिली है। वहीं डॉलर (dollar) के मुकाबले रुपया (Rupee) शाम को 41 पैसे की मजबूती के साथ 70.76 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

निफ्टी (Nifty) के टॉप गेनर
-JSW Steel का शेयर करीब 10 रुपये बढ़कर 271.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Zee Entertain का शेयर करीब 13 रुपये बढ़कर 414.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-NTPC का शेयर करीब 2 रुपये बढ़कर 133.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Coal India का शेयर करीब 4 रुपये बढ़कर 223.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Sun Pharma का शेयर करीब 8 रुपये बढ़कर 436.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी (Nifty)के टॉप लूजर
-Bharti Infratel का शेयर करीब 10 रुपये टूटकर 312.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Hero Motocorp का शेयर करीब 90 रुपये टूटकर 2,799.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-HDFC का शेयर करीब 43 रुपये टूटकर 1,905.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-HCL Tech का शेयर करीब 21 रुपये टूटकर 1,058.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-SBI का शेयर करीब 5 रुपये टूटकर 275.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एडीएजी (ADAG) ग्रुप के शेयरों में फिर बिकवाली
दो दिन के पुलबैक के बाद आज एडीएजी (ADAG) शेयरों में फिर बिकवाली का रुझान आया है। रिलांयस कैपिटल 2.5 फीसदी कमजोर हुआ है तो वहीं रिलाइंस इंफ्रा 3.75 फीसदी फिसला है। रिलायंस पावर में भी 3 फीसदी तक की कमजोरी देखने को मिली है। रिलायंस कम्युनिकेशंस पर भी दबाव ही रहा।
सीएनजी पर सब्सिडी खत्म होने की अशंका का दिखा असर
उधर सीएनजी (CNG) पर सब्सिडी खत्म होने की आशंका से सिटी गैस डिस्ट्रिब्यूशन कंपनियों के शेयरों पर दबाव दिखा। आईजीएल और एमजीएल में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। दरअसल सीएनजी ग्राहकों को बाजार भाव पर गैस देने की सिफारिश की गई है जबकि पीएनजी ग्राहकों को डीबीटी के जरिए सब्सिडी की सिफारिश है। नोमूरा ने भी इसे कंपनियों के लिए निगेटिव बताया है।
More From GoodReturns

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

NSE IPO: ₹5 लाख करोड़ का वैल्युएशन, जानिए कब खुलेगा और कैसे करें अप्लाई

NSE IPO: क्या अभी पैसा लगाना सही है? लिस्टिंग से पहले ये 5 बातें जान लें

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stock Market Rally: 7 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में जोरदार वापसी, अब कहां करें Buying?



Click it and Unblock the Notifications