नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी हुरुन इंडिया परोपकार सूची (Hurun India Philanthropy List 2018) में शीर्ष पर हैं। उन्होंने अक्टूबर 2017 से सितंबर 2018 के बीच सबसे अधिक 437 करोड़ दान में दिए हैं। अंबानी के बाद इस सूची में पीरामल समूह के चेयरमैन अजय पीरामल हैं, जिन्होंने इस अवधि में परोपरकार के लिए 200 करोड़ रुपये दान किए हैं।

10 करोड़ से ज्यादा का दान देने वालों की लिस्ट
हुरुन शोध संस्थान ने 10 करोड़ रुपये से अधिक का दान देनेवाले लोगों की सूची तैयार की है। हुरुन इंडिया परोपकार सूची (Hurun India Philanthropy List 2018) में शामिल 39 भारतीयों ने कुल 1,560 करोड़ रुपये दान दिये हैं। अंबानी कॉर्पोरेट समाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) खर्च रिलायंस फाउंडेशन के माध्यम से करते हैं, जो शिक्षा, समाज, ग्रामीण विकास और स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्रों में खर्च किया जाता है।
पहले भी अव्वल थे
अंबानी बार्कलेस हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2018 में भी सबसे अमीर भारतीय (richest Indian) थे, जिसे पिछले साल सितंबर में जारी किया गया था। उनकी कुल संपत्ति 31 जुलाई 2018 को 3.71 लाख करोड़ रुपये थी।
रिलायंस फाउंडेशन के जरिए खर्च करते हैं मुकेश अंबानी
देश के सबसे अमीर (richest Indian) कारोबारी मुकेश अंबानी परोपकार का कार्य रिलायंस फाउंडेशन के माध्यम से करते हैं। उनकी यह संस्था शिक्षा, समाज, ग्रामीण विकास और स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्रों में कार्य करती है। इस संस्था के माध्यम से ही कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) खर्च किया जाता है।
नमामि गंगे अभियान से जुड़ा जियो (Jio)
गंगा को स्वच्छ रखने के लिए रिलायंस जियो (Jio) नमामि गंगे कार्यक्रम से जुड़ गया है। इस मिशन के तहत जियो अपने यूजर्स को गंगा को स्वच्छ रखने के लिए मैसेज और नोटिफिकेशन भेजेगा। इसके लिए कंपनी ने नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा (एनएमसीजी) के साथ एक समझौत किया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications