Stock Market : अगले सप्ताह शेयर बाजार (stock market) की चाल आर्थिक आंकड़े, प्रमुख कंपनियों के वित्त वर्ष 2018-19 की तीसरी तिमाही के नतीजे, वैश्विक बाजारों के रुख, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) द्वारा किए गए निवेश, डॉलर के प्रति रुपये की चाल और कच्चे तेल की कीमतें मिलकर तय करेंगी। अगले हफ्ते जिन प्रमुख कंपनियों के तिमाही नतीजे जारी होंगे। वहीं राजनीतिक मोर्चे पर, संसद में चल रहे बजट सत्र पर निवेशकों की नजर बनी हुई है। नरेंद्र मोदी सरकार का आखिरी संसद सत्र - बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हुआ है, जो 13 फरवरी को खत्म होगा।

इस कंपनियों के आएंगे वित्तीय परिणाम
आयशर मोटर्स चालू वित्त वर्ष की अपनी अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजे सोमवार (11 फरवरी) को घोषित करेगी। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और सन फार्मास्यूटिकल्स इंडस्ट्रीज अपने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजे मंगलवार (12 फरवरी) को जारी करेंगे। बॉश और ओएनजीसी अपने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजे गुरुवार (14 फरवरी) को जारी करेंगे।
औद्योगिक उत्पादन का आंकड़ा 12 को
आर्थिक मोर्चे पर, देश के औद्योगिक उत्पादन के दिसंबर के आंकड़े मंगलवार (12 फरवरी) को जारी किए जाएंगे। औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर में नवंबर में तेज गिरावट दर्ज की गई थी और यह साल-दर-साल आधार पर 0.5 फीसदी पर था, जबकि इसके पिछले महीने यह 8.4 फीसदी थी। थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित मुद्रास्फीति के जनवरी के आंकड़ों की घोषणा गुरुवार (14 फरवरी) को की जाएगी।
संसद पर भी रहेगी नजर
राजनीतिक मोर्चे पर, संसद में चल रहे बजट सत्र पर निवेशकों की नजर बनी हुई है। नरेंद्र मोदी सरकार का आखिरी संसद सत्र - बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हुआ है, जो 13 फरवरी को खत्म होगा।
वैश्विक घटनाओं पर नजर
वैश्विक मोर्चे पर, जनवरी के लिए चीन के मुद्रास्फीति के आंकड़ों की घोषणा शुक्रवार (15 फरवरी) को की जाएगी। जापान के औद्योगिक उत्पादन के दिसंबर के आंकड़ों की घोषणा भी शुक्रवार (15 फरवरी) को की जाएगी। अमेरिका के खुदरा बिक्री के दिसंबर के आंकड़ों की घोषणा गुरुवार (14 फरवरी) को की जाएगी।
More From GoodReturns

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
