नई दिल्ली। मेक इन इंडिया के तहत होंडा मोटरसाइकिल (Honda Motorcycle) ने भारतीय बाजार में अपनी दूसरी नियो स्पोर्ट्स कैफे मोटरसाइकिल (motorcycle) सीबी 300आर (CB300R) लांच की है। मिडल-वेट मोटरसाइकिल (motorcycle) सेगमेन्ट की इस बाइक को युवाओं को ध्यान में रख कर पेश किया गया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि नियो स्पोर्ट्स कैफे फैमिली होंडा के अल्ट्रा-मॉडर्न रोडस्टर डिजाइन पर आधारित है। सीबी300 आर (CB300R) होंडा की पॉवरफुल सीबी 1000 आर नियो स्पोर्ट्स कैफे से प्रेरित है, जिसे मूल रूप से 2017 में टोकियो मोटर शो में दर्शाया गया था।

2.41 लाख रुपये है कीमत
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री एवं विपणन) यदविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा, "नई नियो स्पोर्ट्स कैफे से प्रेरित सीबी 300आर (CB300R) क्लासिक रोडस्टर डिजाइन पर आधारित है। इसकी कीमत 2.41 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। बुकिंग शुरू होने के मात्र 25 दिनों के अंदर हमारी मौजूदा उत्पादन योजना के मुताबिक 3 महीने से अधिक के लिए सीबी 300आर (CB300R) की बुकिंग की जा चुकी है। सीबी300 आर (CB300R) भारत के प्रीमियम सिल्वर-विंग मार्केट में नई शुरुआत करेगी।"
मेक इन इंडिया के बनी है बाइक
कंपनी ने कहा कि सीकेडी लाईन-अप के तहत होंडा के तीसरे 'मेक-इन-इंडिया' मॉडल सीबी 300आर (CB300R) 286 सीसी डीओएचसी 4 वॉल्व लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलिंडर इंजिन पीजीएम-एफे 1 टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो छोटे शहरों की सड़कों से लेकर राजमार्गो पर शानदार परफोर्मेन्स देता है। देश भर में होंडा के एक्सक्लूसिव विंग वल्र्ड डीलरशिप्स पर 5000 रुपये में इसकी बुकिंग की जा सकती है, इसकी डिलीवरी मार्च से शुरू होगी।
नई कैटेगरी लांच
होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिनोरू काटो ने कहा, "2018 में होंडा ने एक नई कैटेगरी में प्रवेश की प्रतिबद्धता व्यक्त की थी। अब इसी प्रतिबद्धता को पूरा करते हुए हम नियो स्पोर्ट्स कैफे फैमिली के मिडल-वेट सेगमेन्ट में नई पेशकश लेकर आए हैं। चार महाद्वीपों में अपनी सशक्त मौजूदगी को स्थापित करने के बाद सीबी 300आर (CB300R) अब भारतीय राइडरों को होंडा के उच्च गुणवत्ता के इंजीनियरिंग कौशल और आधुनिक डिजाइन का अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्रदान करेगी।"
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
