नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना की पहली किस्त किसानों के खातें में डालने की तैयारी सरकार ने शुरू कर दी है। लेकिन इसकी पहली किस्त का 2000 रुपया किसानों को तभी मिलेगा जब किसान कुछ दस्तावेज देंगे। अगर किसानों के पास यह दस्तावेज नहीं होंगे तो वह इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे। इस योजना के तहत सरकार देशभर के 2 एकड़ तक भूमि के मालिक किसानों को साल में 6000 रुपये देगी। यह पैसा साल में तीन किस्तों में सरकार किसानों के बैंक खाते में डालेगी। इसकी पहली किस्त 2000 रुपये की मार्च में सरकार किसानों को देने जा रही है।

बैंक अकाउंट नबंर और मोबाइल नंबर जुटाने को कहा
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना के संबंध में कृषि मंत्रालय ने राज्य सरकारों को भेजे पत्र में कहा है कि वे छोटे और सीमान्त किसानों का डाटाबेस तैयार करें। राज्यों से ऐसे किसानों का ब्यौरे में उनका नाम, स्त्री हैं या पुरुष, एससी-एसटी, बैंक खाता संख्या और मोबाइल नंबर जुटाने को कहा गया है।
यह भी पढ़ें : PM-Kisan portal लॉन्च, जानें कैसे किसान देंखे अपना नाम
आधार (AADHAAR) नंबर
आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना के तहत दो हजार रुपये की पहली किस्त पाने के लिए आधार (AADHAAR) अनिवार्य नहीं होगा, लेकिन बाद की किस्त पाने के लिए आधार (AADHAAR) को देना ही होगा। किसानों की पहचान करने के लिए आधार (AADHAAR) को जरूरी बनाया जा रहा है।
ये दस्तवेज भी चाहिए
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना को लेकर राज्य सरकारों से कहा गया है कि दिसंबर 2018 से मार्च 2019 की अवधि की किस्त पाने के लिये आधार नंबर जहां उपलब्ध होगा, वहीं लिया जाएगा। अगर आधार (AADHAAR) नहीं है तो अन्य वैकल्पिक दस्तावेजों जैसे- ड्राइविंग लाइसेंस (DL), मतदाता पहचान पत्र (Voter ID), नरेगा रोजगार कार्ड या केंद्र अथवा राज्य सरकार द्वारा जारी किसी अन्य पहचान पत्र के आधार पर पहली किस्त छोटे किसानों को जारी की जाएगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications