नई दिलली। पीएनबी (PNB), एसीसी (ACC), मैरिको (Marico), सीईएससी (CESC), बीएचईएल (BHEL) सहित टाटा ग्लोबल (Tata Global) ने मंगलवार को अपन तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम जारी किए। जहां पीएनबी का मुनाफे में बढ़त हुई और एनपीए घटा वहीं टाटा ग्लोबल की आय में कमी दर्ज हुई है। आइये जानते हैं इन कंपनियों के तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम।

PNB का मुनाफा बढ़ा
वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में पीएनबी का मुनाफा 7.1 फीसदी बढ़कर 246.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में पीएनबी का मुनाफा 230.1 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में पीएनबी की ब्याज आय 7.6 फीसदी बढ़कर 4,290 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में पीएनबी की ब्याज आय 3,989 करोड़ रुपये रही थी। तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में पीएनबी का ग्रॉस एनपीए 17.16 फीसदी से घटकर 16.33 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में पीएनबी का नेट एनपीए 8.90 फीसदी से घटकर 8.22 फीसदी रहा है। रुपये में देखें तो तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में पीएनबी का ग्रॉस एनपीए 81,251 करोड़ रुपये से घटकर 77,733 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में पीएनबी का नेट एनपीए 38,279 करोड़ रुपये से घटकर 35,675 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में पीएनबी की प्रोविजनिंग 9,758 करोड़ रुपये से घटकर 2,754 करोड़ रुपये रही है जबकि पिछले साल की तीसरी तिमाही में पीएनबी की प्रोविजनिंग 4,467 करोड़ रुपये रही थी।
एसीसी का मुनाफा बढ़ा
साल 2018 की चौथी तिमाही में एसीसी का मुनाफा 12.3 फीसदी बढ़कर 231 करोड़ रुपये रहा है। साल 2017 की चौथी तिमाही में एसीसी का मुनाफा 206 करोड़ रुपये रहा था। साल 2018 की चौथी तिमाही में एसीसी की आय 11.5 फीसदी बढ़कर 3896 करोड़ रुपये रही है। साल 2017 की चौथी तिमाही में एसीसी की आय 3494.2 करोड़ रुपये रही थी। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में एसीसी का एबिटडा मार्जिन 12.5 फीसदी से बढ़कर 12.7 फीसदी रहा है। वहीं, कंपनी का एबिटडा 443 करोड़ रुपये से बढ़कर 488 करोड़ रुपये रहा है।
मैरिको का मुनाफा बढ़ा
वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में मैरिको की आय 14.6 फीसदी बढ़कर 1,861 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में मैरिको की आय 1,624.3 करोड़ रुपये रहा थी। सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में मैरिको की एबिटडा 309.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 349 करोड़ रुपये रही है। साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में मैरिको की एबिटडा मार्जिन 18.5 फीसदी से घटकर 18.7 फीसदी रही है।
सीईएससी का मुनाफा घटा
वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में सीईएससी की आय 10.5 फीसदी बढ़कर 1,707 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में सीईएससी की आय 1,713 करोड़ रुपये रहा थी। सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में सीईएससी की एबिटडा 314 करोड़ रुपये से घटकर 202 करोड़ रुपये रही है। साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में सीईएससी की एबिटडा मार्जिन 18.3 फीसदी से घटकर 11.8 फीसदी रही है।
गेल का मुनाफा घटा
वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में गेल का मुनाफा 14.4 फीसदी घटकर 1,681 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2019 की दूसरी तिमाही में गेल का मुनाफा 1,963 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में गेल की आय 2.7 फीसदी बढ़कर 19,789 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2019 की दूसरी तिमाही में गेल की आय 19,275 करोड़ रुपये रहा थी। तिमाही दर तिमाही आधार पर वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में गेल की एबिटडा 2,927.5 करोड़ रुपये से घटकर 2,673.5 करोड़ रुपये रही है। तिमाही आधार पर वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में गेल की एबिटडा मार्जिन 15.2 फीसदी से घटकर 13.5 फीसदी रही है।
बीएचईएल का मुनाफा बढ़ा
वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में बीएचईएल का मुनाफा 25.3 फीसदी बढ़कर 192 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में बीएचईएल का मुनाफा 153 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में बीएचईएल की आय 10.1 फीसदी बढ़कर 7,336.4 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में बीएचईएल की आय 6,666 करोड़ रुपये रहा थी। सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में बीएचईएल की एबिटडा 265 करोड़ रुपये से घटकर 219 करोड़ रुपये रही है। साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में बीएचईएल की एबिटडा मार्जिन 4 फीसदी से घटकर 3 फीसदी रही है।
टाटा ग्लोबल का मुनाफा घटा
वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में टाटा ग्लोबल का मुनाफा 40.8 फीसदी घटकर 99.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में टाटा ग्लोबल का मुनाफा 168 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में टाटा ग्लोबल की आय 10.5 फीसदी बढ़कर 1,912.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में टाटा ग्लोबल की आय 1,730.4 करोड़ रुपये रहा थी। सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में टाटा ग्लोबल की एबिटडा 235.1 करोड़ रुपये से घटकर 196.2 करोड़ रुपये रही है। साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में टाटा ग्लोबल की एबिटडा मार्जिन 13.6 फीसदी से घटकर 10.3 फीसदी रही है।


Click it and Unblock the Notifications