Stock Market : गिरावट के साथ मंगलवार को खुले शेयर बाजार बंद होते वक्त हरे निशान पर आने में सफल रहे। यह शेयर बाजार में लगातार चौथा दिन है जब वह हरे निशान में बंद होने में सफल रहे। आज दिनभर शेयर बाजार में सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। अंत में सेंसेक्स 34.07 अंक की गिरावट के साथ 36616.81 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 22.1 अंक चढ़कर 10934.35 अंक के स्तर पर बंद होने में सफल रहा। वहीं आज शाम को डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे की मजबूती के साथ 71.67 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

निफ्टी (Nifty) के टॉप गेनर
-Zee Entertain का शेयर करीब 17 रुपये चढ़कर के साथ 365.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Titan Company का शेयर करीब 41 रुपये चढ़कर 1,066.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-UPL का शेयर करीब 25 रुपये चढ़कर 795.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Dr Reddys Labs का शेयर करीब 86 रुपये चढ़कर 2,821.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Hero Motocorp का शेयर करीब 74 रुपये चढ़कर 2,854.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी (Nifty) के टॉप गेनर
-Coal India का शेयर करीब 6 रुपये गिरकर 216.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Tata Motors का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 175.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Tata Steel का शेयर करीब 11 रुपये की गिरावट के साथ 464.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-ONGC का शेयर करीब 3 रुपये की गिरावट के साथ 142.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Bharti Infratel का शेयर करीब 6 रुपये की गिरावट के साथ 288.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
पीएनबी का मुनाफा बढ़ा
वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में पीएनबी का मुनाफा 7.1 फीसदी बढ़कर 246.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में पीएनबी का मुनाफा 230.1 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में पीएनबी की ब्याज आय 7.6 फीसदी बढ़कर 4,290 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में पीएनबी की ब्याज आय 3,989 करोड़ रुपये रही थी। तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में पीएनबी का ग्रॉस एनपीए 17.16 फीसदी से घटकर 16.33 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में पीएनबी का नेट एनपीए 8.90 फीसदी से घटकर 8.22 फीसदी रहा है।
More From GoodReturns

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
