Stock Market : शेयर बाजार की मंगलवार को शुरुआत गिरावट के साथ हुई। आज सेंसेक्स 61.51 अंक की गिरावट के साथ 36521.23 पर खुला। वहीं 13.6 अंक की गिरावट के साथ 10898.65 अंक के स्तर पर खुला। इससे पहले विदेशी मुद्रा बाजार में आज रुपये की मजबूत शुरुआत हुई और यह 6 पैसे की मजबूती के साथ 71.74 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं सुबह एशियाई बाजारों से मिलाजुला रुख देखने का मिला।

रुपया मजबूत खुला
Forex Market : मंगलवार को डॉलर (dollar) के मुकाबले रुपया (Rupee) 6 पैसे की मजबूती के साथ 71.74 रुपये के स्तर पर खुला। हालांकि इससे पहल सोमवार को रुपया (Rupee) भारी गिरावट के साथ 56 पैसे टूटकर 71.80 पर बंद हुआ।
निफ्टी (Nifty) के टॉप गेनर
-Dr Reddys Labs का शयेर करीब 59 रुपये बढ़कर 2,794.15 रुपये के स्तर पर खुला।
-Indiabulls Hsg का शेयर करीब 6 रुपये बढ़कर 657.00 रुपये के स्तर पर खुला।
-UPL का शेयर करीब 7 रुपये की तेजी के साथ 777.55 रुपये के स्तर पर खुला।
-Hero Motocorp का शेयर करीब 32 रुपये की तेजी के साथ 2,812.40 रुपये के स्तर पर खुला।
-Yes Bank का शेयर करीब 1 रुपये की तेजी के साथ 180.80 रुपये के स्तर पर खुला।
निफ्टी (Nifty) के टॉप गेनर
-Bharti Airtel का शेयर करीब 8 रुपये की गिरावट के साथ 298.75 रुपये के स्तर पर खुला।
-Bharti Infratel का शेयर करीब 5 रुपये की गिरावट के साथ 290.00 रुपये के स्तर पर खुला।
-Vedanta का शेयर करीब 1 रुपये की गिरावट के साथ 160.10 रुपये के स्तर पर खुला।
-Tata Steel का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 473.75 रुपये के स्तर पर खुला।
-TCS का शेयर करीब 12 रुपये की गिरावट के साथ 2,038.15 रुपये के स्तर पर खुला।
एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख
ग्लोबल संकेतों पर नजर डालें तो एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला कारोबार देखनो को मिल रहा है। हालांकि एसजीएक्स निफ्टी पर हल्का दबाव है। मगर ताइवान, कोरिया और चीन के बाजार आज भी बंद हैं। उधर कल के कारोबार में टेक शेयरों में तेजी से यूएस मार्केट 1 फीसदी तक चढ़कर बंद हुआ। कल के कारोबार में डाओ में 175 अंकों का उछाल देखने को मिला।
अमेरिकी बाजार चढ़कर बंद
कल के कारोबार में यूएस मार्केट 1 फीसदी से ज्यादा की मजबूती के साथ बंद हुए। अल्फाबेट से अच्छे नतीजों की उम्मीद में डाओ चढ़कर बंद हुआ। कल के कारोबार में डाओ 175 अंक तो नैस्डैक 1 फीसदी से ज्यादा उछल कर बंद हुआ। टेक शेयरों में तेजी से यूएस मार्केट कल मजबूती के साथ बंद हुए। फेसबुक, एप्पल, नेटफ्लिक्स के शेयरों में उछाल देखने को मिला है। अल्फाबेट के नतीजे उम्मीद से अच्छे रहे हैं। उधर डोनाल्ड ट्रंप आज बैठक करने वाले हैं जिसमें शटडाउन को लेकर अहम एलान संभव है। फेड चेयरमैन ने कल ट्रंप से अनौपचारिक मुलाकात की है। कल फेड चेयरमैन के भाषण पर बाजार की नजरें रहेंगी। इस बीच क्रूड में हल्की नरमी देखने को मिल रही है और ब्रेंट 62.5 डॉलर प्रति बैरल के पास नजर आ रहा है।
More From GoodReturns

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

NSE IPO: क्या अभी पैसा लगाना सही है? लिस्टिंग से पहले ये 5 बातें जान लें

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?



Click it and Unblock the Notifications