Stock Market : स्टॉक मार्केट (Stock Market) ने बंद होने से पहले दम दिखाया और शार्टकवरिंग के चलते मजबूत स्तर बंद होने में सफल रहा। सोमवार को सेंसेक्स (Sensex) नीचे से करीब 200 अंक सुधरकर 36500 के पार बंद होने में कामयाब रहा है। अंत में सेंसेक्स 113.31 अंक यानि 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 36582.74 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों प्रमुख इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 18.60 अंक यानि 0.17 फीसदी की मजबूती के साथ 10912.25 के स्तर पर बंद होने में कामयाब रहा। वहीं शाम को डॉलर के मुकाबले 56 पैसे की तगड़ी गिरावट के साथ 71.80 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

निफ्टी (Nifty) के टॉप गेनर
-Titan Company का शेयर आज करीब 34 रुपये बढ़कर 1,025.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Reliance शेयर आज करीब 41 रुपये बढ़कर 1,290.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-ONGC का शेयर करीब 5 रुपये बढ़कर 146.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Eicher Motors का शेयर करीब 465 रुपये की बढ़त के साथ 20,128.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Bajaj Auto का शेयर करीब 40 रुपये बढ़कर 2,642.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी (Nifty) के टॉप लूजर
-Indiabulls Hsg का शेयर करीब 28 रुपये गिरकर 650.75 रुपये के स्तर बंद हुआ।
-Hindalco का शेयर करीब 7 रुपये गिरकर 204.20 रुपये के स्तर बंद हुआ।
-HPCL का शेयर करीब 8 रुपये गिरकर 226.50 रुपये के स्तर बंद हुआ।
-Yes Bank का शेयर करीब 6 रुपये गिरकर 179.80 रुपये के स्तर बंद हुआ।
-Power Grid Corp का शेयर करीब 6 रुपये गिरकर 184.60 रुपये के स्तर बंद हुआ।
रिलायंस कम्यूनिकेशंस टूटा
रिलायंस कम्यूनिकेशंस के दिवालिया होने की अर्जी देने के फैसले से इस शेयर पर दबाव रहा। पिछले 12 महीनों में लेंडर्स से समझौता नहीं होने पर बोर्ड ने एनसीएलटी में दिवालिया होने की अर्जी देने का फैसला लिया है। खबर से रिलायंस कम्यूनिकेशंस करीब 32 फीसदी टूटा है, जबकि रिलायंस पावर 30 फीसदी कमजोर हुआ है। रिलायंस कैपिटल और रिलायंस इंफ्रा की भी जोरदार पिटाई हुई है।
अन्य इंडेक्स भी कमजोर
आज के कारोबार में मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भारी कमजोरी देखने को मिली है। बीएसई की मिडकैप इंडेक्स आज 0.82 फीसदी टूटकर 14521.40 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, स्मॉलकैप इंडेक्स 1.17 फीसदी की कमजोरी के साथ 13787.76 के स्तर पर बंद हुआ है। हालांकि तेल-गैस शेयरों में आज खरीदारी देखने को मिली है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.47 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है।
More From GoodReturns

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
