पेट्रोल-डीजल की कीमत से लोगों को आज म‍िली राहत

सोमवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ग‍िरावट दर्ज की गयी है। पेट्रोल की दाम में आज 14-16 पैसे की ग‍िरावट आयी है।

सोमवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ग‍िरावट दर्ज की गयी है। पेट्रोल की दाम में आज 14-16 पैसे की ग‍िरावट आयी है। वहीं डीजल के दाम में 10- 11 पैसे की कमी दर्ज हुई है।

आईओसीएल की वेबसाइट के अनुसार आज देश के मुख्य महानगरों में पेट्रोल के दाम में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती दर्ज की गयी है तो वहीं डीजल के दाम में आज 10 पैसे प्रति लीटर की कमी दर्ज की गई है। हालांक‍ि गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल के दाम कम होने की वजह से देश में पेट्रोल डीजल के दाम में कटौती देखने को मिली है।

 Petrol And Diesel Price Decrease On 4th february

राजधानी में पेट्रोल की कीमत 15 पैसे प्रति लीटर

बता दें कि सोमवार को देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम 70.59 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में भी पेट्रोल के दाम में 15 पैसे की कटौती हुई जिसके बाद आज मुंबई में पेट्रोल के दाम 76.22 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

वहीं बात अगर कोलकाता की करें तो कोलकाता में पेट्रोल के दाम में 14 पैसे की कटौती के बाद आज पेट्रोल की कीमत 72.70 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं। वहीं चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 16 पैसे प्रति लीटर की कटौती के बाद दाम 73.27 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। महानगरों की पेट्रोल की कीमत से रूबरू होने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें

महानगरों में डीजल की कीमत

दूसरी ओर लगातार तीन द‍िनों तक स्‍थिर रहने कि बाद आज डीजल के दामों में भी कटौती देखने को मिली है। आज देश के मुख्य महानगरों में डीजल के दाम में औसतन 10 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है।

10 पैसे की कमी के बाद आज राजधानी दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई डीजल के दाम क्रमशः 65.61, 67.39 और 69.31 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं बात अगर मुंबई की करें तो मुंबई में डीजल के दाम में 11 पैसे प्रति लीटर की कटौती दर्ज की गई है। जिसके बाद यहां पर डीजल के दाम घटकर 68.70 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए हैं। अपने शहर के डीजल की कीमत जानने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें

कैसे तय होते है पेट्रोल-डीज़ल के रेट्स

बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव और इंटरनेशनल मार्केट में रुपए की कीमतों के आधार पर देश में पेट्रोल-डीज़ल के रेट्स तय किए जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+