Stock Market : बजट 2019 पेश होने से दो घंटे पहले खुले शेयर बाजार में तेजी दर्ज हुई। आज शेयर बाजार के खुलते ही सेंसेक्स में 108 अंक की तेजी दर्ज की गई और यह 36365 अंक के स्तर पर खुला। वही निफ्टी करीब 30 अंक की तेजी के साथ 10860 अंक के स्तर पर खुला। हालांकि इससे पहले डॉलर के मुकाबले रुपया करीब 8 पैसे की कमजोरी के साथ 71.12 रुपये के स्तर पर खुला। जानकारों को उम्मीद है कि बजट होने के चलते कारोबारी शेयर बाजार और विदेशी मुद्रा बाजार में सतर्क रुख अपनाएंगे।

निफ्टी (Nifty) के टॉप गेनर
-Hero Motocorp का शेयर 124 रुपये बढ़कर 2,737.60 रुपये के स्तर पर खुला।
-Bharti Airtel का शेयर 9 रुपये बढ़कर 315.25 रुपये के स्तर पर खुला।
-Bajaj Finserv का शेयर 112 रुपये बढ़कर 6,204.40 रुपये के स्तर पर खुला।
-Eicher Motors का शेयर करीब 356 रुपये के बढ़कर 19,362.00 रुपये के स्तर पर खुला।
-HCL Tech का शेयर करीब 18 रुपये बढ़कर 1,022.80 रुपये के स्तर पर खुला।
निफ्टी (Nifty) के टॉप लूजर
-Vedanta का शेयर करीब 34 रुपये गिरकर 163.40 रुपये के स्तर पर खुला।
-JSW Steel का शेयर करीब 5 रुपये की गिरावट के साथ 270.05 रुपये के स्तर पर खुला।
-ICICI Bank का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 360.80 रुपये के स्तर पर खुुला।
-ONGC का शेयर करीब 2 रुपये गिरकर 140.00 रुपये के स्तर पर खुला।
-Hindalco का शेयर करीकब 2 रुपये गिरकर 206.60 रुपये के स्तर पर खुला।
एशियाई बाजार में तेजी
आज के कारोबार में एशियाई बाजारों में तेजी नजर आ रही है। जापान का बाजार निक्केई 23.75 अंक यानि 0.11 फीसदी की मजबूती के साथ 20797.24 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि हैंग सेंग 46.39 अंक यानि करीब 0.17 फीसदी की कमजोरी के साथ 27,896.08 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि एसजीएक्स निफ्टी 36.50 अंक यानि 0.34 फीसदी की बढ़त के साथ 10892 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कोरियाई बाजार का इंडेक्स कोस्पी 0.23 फीसदी बढ़ा है, जबकि स्ट्रेट्स टाइम्स में 0.02 फीसदी की मजबूती देखने को मिल रही है। ताइवान इंडेक्स 0.67 अंको यानि 0.01 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 9932.26 पर दिख रहा है। उधर शंघाई कम्पोजिट 0.49 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है।
रुपया कमजोर
Forex Market : शुक्रवार को बजट से पहले खुले विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोर शुरुआत हुई। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे कमजोर होकर 71.12 रुपये के स्तर पर खुला। इससे पहले कल रुपया 8 पैसे की मजबूती के साथ 71.08 पैसे के स्तर पर खुुला था। जानकारों को उम्मीद है कि आज बजट होने के चलते कारोबारी सतर्क रुख अपनाएंगे।
More From GoodReturns

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
