लोकसभा चुनाव से पहले पेश होने वाले बजट से पहले शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल की रेट में गिरावट देखी गयी।
लोकसभा चुनाव से पहले पेश होने वाले बजट से पहले शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल की रेट में गिरावट देखी गयी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी के कारण भारतीय बाजार में भी कच्चे तेल की कीमतों में राहत बनी हुई है। देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती का तोहफा दिया।

बता दें कि शुक्रवार को पेट्रोल की कीमतों में 14 से 16 पैसे और डीजल की कीमतों में 10 से 11 पैसे तक की कटौती की गई। इस कटौती के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें एक बार फिर 71 रुपए प्रति लीटर के नीचे आ गई हैं। अपने शहर की पेट्रोल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।
देश की राजधानी दिल्ली में 15 पैसे की कटौती के बाद पेट्रोल 70.94 रुपए प्रति लीटर और डीजल 10 पैसे की कटौती के बाद 65.71 रुपए प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में पेट्रोल 14 पैसे कम होकर 73.04 रुपए प्रति लीटर और डीजल 10 पैसे कम होकर 67.49 रुपए प्रति लीटर हो गया है। अपने शहर की डीजल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।
मुंबई में पेट्रोल 15 पैसे घटकर 76.57 रुपए प्रति लीटर और डीजल 10 पैसे घटकर 68.81 रुपए प्रति लीटर हो गया है। चेन्नई में पेट्रोल 16 रुपए कटौती के बाद 73.64 रुपए प्रति लीटर हो गया है। डीजल 11 पैसे की कटौती के बाद 69.41 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
क्रूड ऑयल की कीमत में शुक्रवार को फिर से गिरावट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक दिन की गिरावट के बाद क्रूड ऑयल की कीमत में शुक्रवार को फिर से गिरावट आई। शुक्रवार सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.70 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट के साथ 60.84 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। वहीं WTI क्रूड मामूली गिरावट के बाद 53.76 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। जानकारों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में और गिरावट आ सकती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications