Stock Market : बजट 2019 से पहले शेयर बाजार में गुरुवार को शानदार तेजी आई। सेंसेक्स और निफ्टी आज जोरदार बढ़त लेकर बंद हुए हैं। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 665.44 अंक की बढ़त के साथ 36256.69 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 179.15 अंक यानि 1.68 फीसदी की मजबूती के साथ 10830.95 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी ने आज 12 दिसंबर के बाद इंट्राडे में सबसे बड़ी बढ़त दर्ज की है। आज के कारोबार में आईटी और तेल-गैस शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली। हालांकि डॉलर के मुकाबले रुपये में शाम को 2 पैसे की कमजोरी के साथ ट्रेड हो रही थी।

बढ़ने वालों की तादात काफी ज्यादा
शेयर बाजार में कारोबार के दौरान आज निफ्टी के 50 में से 40 शेयर बढ़त लेकर बंद हुए। वहीं, सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयर बढ़त पर बंद हुए। मिडकैप औक स्मॉलकैप में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स आज 0.42 फीसदी चढ़कर 14560 पर बंद हुआ है। वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स आज 0.80 फीसदी चढ़कर 13926 पर बंद हुआ है। तेल-गैस शेयरों में आज जोरदार खरीदारी हुई है।
निफ्टी (Nifty) के टॉप गेनर
-Axis Bank का शेयर 32 रुपये बढ़कर 722.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Tata Motors का शेयर 7 रुपये बढ़कर 181.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-GAIL का शेयर 11 रुपये बढ़कर 332.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Infosys का शेयर 24 रुपये बढ़कर 749.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Titan Company का शेयर 27 रुपये बढ़कर 995.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी (Nifty) के टॉप लूजर
-Yes Bank का शेयर करीब 5 रुपये गिरकर 194.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Bajaj Finserv का शेयर करीब 155 रुपये गिरकर 6,091.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Zee Entertain का शेयर करीब 9 रुपये गिरकर 380.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। -HCL Tech का शेयर करीब 13 रुपये गिरकर 1,005.20 के स्तर पर बंद हुआ।
-Indiabulls Hsg का शेयर करीब 8 रुपये गिरकर 664.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications
