नई दिल्ली। अपने ग्राहकों को लगातार फायदा देने का प्रयास करने वाली कंपनी रिलायंस जियो (Reliance jio) ने इस बार 399 रुपये के रिचार्ज पर पूरा कैश बैक वापस करने का प्लान पेश किया है। लेकिन लोगों को इसका फायदा लेने के लिए आज ही ये प्लान रिचार्ज कराना होगा। इस 399 रुपये के रिलायंस जियो (Reliance jio) प्लान में 1.5 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाता है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा भी मिलेगी। इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है। इसमें जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

ऐसे मिलेगा रिलायंस जियो (Reliance jio) ऑफर का लाभ
-इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए यूजर्स को My jio ऐप या आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 399 रुपये का रिचार्ज करना होगा।
-रिचार्ज करने के बाद आपको इस रिचार्ज का 100 फीसद कैश बैक दिया जाएगा। यह कैश बैक कूपन के तौर पर होगा।
-इस कूपन के जरिए यूजर्स ऑनलाइन शॉपिंग साइट AJIO.com से शॉपिंग कर सकते हैं।
-रिचार्ज करने के 72 घंटे बाद यूजर्स के अकाउंट में My Coupons के तहत यह कूपन क्रेडिट कर दिया जएगा।
-आपको बता दें कि कूपन का लाभ उठाने के लिए AJIO से न्यूनतम 1,000 रुपये की खरीदारी करनी होगी।
दिक्कत आए तो करें रिलायंस जियो (Reliance jio) से ऐसे सम्पर्क
-कस्टमर केयर टॉल फ्री- 1860-893-3333
-रिचार्ज की जानकारी के लिए- 1991
-शिकायत के लिए- 198
-किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए- 199
ये हैं रिलायंस जियो (Reliance jio) के अन्य प्लान और उनके फायदे
Reliance jio 149 रुपये वाला प्लान
Reliance jio के इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 1.5GB डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलता है। साथ ही प्रतिदिन 100 फ्री SMS और फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ मिलता है। इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।
Reliance jio 198 रुपये वाला प्लान
Reliance Jio के इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 2GB डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा 100 फ्री SMS और फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।
Reliance Jio 349 रुपये वाला प्लान
Reliance Jio के इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 1.5GB डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा प्रतिदिन 100 फ्री SMS और फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 70 दिनों की है।
Reliance Jio 398 रुपये वाला प्लान
Reliance Jio के इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 2GB डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा प्रतिदिन 100 फ्री SMS और फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 70 दिनों की है।
Reliance Jio 448 रुपये वाला प्लान
Reliance Jio के इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 2GB डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा प्रतिदिन 100 फ्री SMS और फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है।
एक साल वाला Reliance Jio का प्लान
रिलायंस जियो (Reliance Jio) एक साल के प्लान में यूजर्स को 1,699 रुपये का रिचार्ज कराना होता है। इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलता है। रोमिंग में भी यूजर्स इस प्लान का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा इस प्लान में प्रतिदिन 1.5GB डाटा और 100 एसएमएस का लाभ मिलता है। रिलायंस जियो के इस प्लान में यूजर्स को कम्प्लिमेंटरी ऐप्स जैसे की जियो मूवीज, जियो टीवी, जियो सावन म्यूजिक ऐप्स आदि की भी सुविधा फ्री में मिलती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications