गुरुवार को घरेलू वायदा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। इसकी वजह हाजिर बाजार में स्थानीय ज्वैलर्स की अच्छी मांग है।
गुरुवार को घरेलू वायदा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। इसकी वजह हाजिर बाजार में स्थानीय ज्वैलर्स की अच्छी मांग है। इसके अलावा वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख से भी वायदा बाजार में सोने और चांदी को सपोर्ट मिला है।
बता दें कि गुरुवार को सोने का वायदा भाव 93 रुपये चढ़कर 32,992 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने का फरवरी अनुबंध 93 रुपये या 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 32,992 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसमें 3,849 लॉट का कारोबार हुआ।

इसी तरह सोने का अप्रैल डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 74 रुपये या 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 33,008 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गयी जिसमें 16,744 लॉट का कारोबार हुआ।
हालंकि बाजार विश्लेषकों ने कहा कि विदेशों से सकारात्मक संकेत लेते हुए कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से मुख्यत: यहां वायदा कारोबार में सोने की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर, सिंगापुर में सोना 0.81 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,320.55 डॉलर प्रति औंस हो गया। भारत में सोने के भाव जानने के लिए यहां क्लिक करें।
वहीं दूसरी ओर चांदी का वायदा भाव 0.28 प्रतिशत बढ़कर 40,448 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी का मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 113 रुपये या 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 40,448 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।
इसमें 15,371 लॉट का कारोबार हुआ। इसी तरह चांदी का मई आपूर्ति वाला अनुबंध भी 76 रुपये या 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 41,039 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इसमें 3,059 लॉट का कारोबार हुआ। भारत के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।
वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के रुख के अनुरूप व्यापारियों द्वारा अपने सौदों के आकार को बढ़ाने से यहां वायदा कारोबार में चांदी कीमतों में तेजी आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार, सिंगापुर में वृहस्पतिवार को चांदी की कीमत 1.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 16.04 डॉलर प्रति औंस हो गयी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications