बजट 2019 के बाद टीवी, एसी, रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन की कीमतों में इजाफा हो सकता है।
बजट 2019 के बाद टीवी, एसी, रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन की कीमतों में इजाफा हो सकता है। यदि सरकार ने कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड एप्लियांसेस मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (CEAMA) की सिफारिश मानी तो इन सभी उत्पादों की कीमत बढ़ना तय है।
अंतरिम बजट से पहले सीईएएमए ने सरकार से इंपोर्ट उत्पाद जैसे टीवी, एसी, रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने की मांग की है।
सीईएएमए ने सरकार से कंप्रेसर, ओपन सेल और डिस्प्ले पैनल जैसे उत्पादपों पर भी कस्टम ड्यूटी बढ़ाने की बात कही है। एसोसिएशन ने घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए इन उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी को 5 फीसदी से बढ़ाकर 10 फीसदी करने की बात कही है।

मोबाइल फोन पर कस्टम ड्यूटी को 15 से बढ़ाकर 20 फीसदी
बता दें कि एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल नंदी ने कहा कि इस कदम से लोकल उत्पाद निर्माताओं को प्रतिस्पर्धात्मक कीमत पर उत्पाद निर्माण करने में मदद मिलेगी और इससे साथ एक्सपोर्ट को भी बढ़ावा मिलेगा। बजट 2018 में सरकार ने मोबाइल फोन पर कस्टम ड्यूटी को 15 फीसदी से बढ़ाकर 20 फीसदी कर दिया था।
2018 में कस्टम ड्यूटी को 10 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी
हालांकि बता दें कि सरकार ने बजट 2018 में मोबाइल के कुछ भाग और टीवी के विभिन्न पार्ट के निर्माण पर कस्टम ड्यूटी को 10 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया था। पिछले साल सितंबर में लगातार गिरते रुपए और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण सरकार ने 10 किग्रा से कम की वॉशिंग मशीन, हाउस होल्ड रेफ्रिजरेटर और एसी पर कस्टम ड्यूटी 10 फीसदी से बढ़ाकर 20 फीसदी कर दी थी।
कल पेश किया जायेगा अंतरिम बजट
वित्त मंत्री पीयूष गोयल शुक्रवार को अंतरिम बजट पेश करेंगे। अरुण जेटली इलाज के लिए अमेरिका में हैं। उनकी जगह गोयल वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। उन्हें पिछले हफ्ते यह जिम्मेदारी दी गई थी। आम चुनाव से पहले केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पहले से चली आ रही परंपराओं का पालन करते हुए एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेगी।
माना जा रहा है कि इस बजट में किसानों और मध्यम वर्ग को ध्यान में रखते हुये कुछ घोषणायें की जा सकती हैं। अंतरिम बजट से पहले आर्थिक सर्वेक्षण पेश होने की उम्मीद नहीं है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
