Stock Market : मंगलवार की गिरावट से ऊबर कर बुधवार को स्टॉक मार्केट (Stock Market) मजबूती के साथ खुले। आज सेंसेक्स (Sensex) करीब 184 अंक की मजबूती के साथ 35786 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी (Nifty) करीब 50 अंक की मजबूती के साथ 10703 अंक के स्तर पर खुला। हालांकि आज डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे कमजोर होकर 71.31 रुपये के स्तर पर खुला।

निफ्टी (Nifty) के टॉप गेनर
-Axis Bank का शेयर करीब 30 रुपये की मजबूती के साथ 690.80 रुपये के स्तर पर खुला।
-HCL Tech का शेयर करीब 35 रुपये की मजबूती के साथ 1,023.45 रुपये के स्तर पर खुला।
-ICICI Bank का शेयर करीब 10 रुपये की मजबूती के साथ 356.65 रुपये के स्तर पर खुला।
-Tata Steel का शेयर करीब 15 रुपये की मजबूती के साथ 458.50 रुपये के स्तर पर खुला।
-Bajaj Finance का शेयर करीब 61 रुपये की मजबूती के साथ 2,576.85 रुपये के स्तर पर खुला।
निफ्टी (Nifty) के टॉप लूजर
-BPCL का शेयर करीब 6 रुपये की कमजोरी के साथ 339.35 रुपये के स्तर पर खुला।
-Adani Ports का शेयर करीब 4 रुपये की कमजोरी के साथ 345.15 रुपये के स्तर पर खुला।
-Bharti Infratel का शेयर करीब 4 रुपये की कमजोरी के साथ 293.05 रुपये के स्तर पर खुला।
-Hero Motocorp का शेयर करीब 29 रुपये की कमजोरी के साथ 2,604.55 रुपये के स्तर पर खुला।
-HDFC का शेयर करीब 19 रुपये की कमजोरी के साथ 1,903.30 रुपये के स्तर पर खुला।
एशियाई बाजारों में दिखा दबाव
वहीं आज के कारोबार में एशियाई बाजारों में दबाव नजर आ रहा है। जापान का बाजार निक्केई 108.45 अंक यानि 0.52 फीसदी की कमजोरी के साथ 20556.19 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, हैंग सेंग 10.31 अंक यानि करीब 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 27521.37 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि एसजीएक्स निफ्टी 2 अंक यानि 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 10696.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कोरियाई बाजार का इंडेक्स कोस्पी 0.14 फीसदी बढ़ा है, जबकि स्ट्रेट्स टाइम्स में 0.07 फीसदी की कमजोरी देखने को मिल रही है। ताइवान इंडेक्स 10.75 अंको यानि 0.11 फीसदी की कमजोरी के साथ 9920.84 पर दिख रहा है। उधर शंघाई कम्पोजिट 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
रुपया कमजोर
Forex Market : विदेशी मुद्रा बाजार (Forex Market) में डॉलर (dollar) के मुकाबले बुधवार को रुपया (Rupee) 20 पैसे कमजोर खुला। आज डॉलर के मुकाबले शुरुआती ट्रेड 71.31 रुपये के स्तर पर हुई। कल भी रुपया 1 पैसे कमजोरी के साथ खुला था।
More From GoodReturns

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
