Stock Market : भारी तेजी के साथ खुले शेयर बाजार (Stock Market ) बाद में तेजी को कायम नहीं रखे और सपाट बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 1.25 अंक की गिरावट के साथ 35591.25 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं एनएसई निफ्टी (Nifty) 10651 के स्तर पर सपाट बंद हुआ है। डॉलर के मुकाबले रुपये में शाम को 8 पैसे की कमजोरी के साथ ट्रेडिंग हो रही थी।

निफ्टी (Nifty) के टॉप गेनर
-ICICI Bank का शेयर करीब 19 रुपये बढ़कर 365.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Tata Steel का शेयर करीब 24 रुपये बढ़कर 467.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Axis Bank का शेयर करीब 32 रुपये बढ़कर 690.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Bajaj Finance का शेयर करीब 80 रुपये बढ़कर 2,595.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Hindalco का शेयर करीब 6 रुपये बढ़कर 205.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी (Nifty) के टॉप लूजर्स
-Indiabulls Hsg का शेयर करीब 26 रुपये गिरकर 672.90 के स्तर पर बंद हुआ।
-Adani Ports का शेयर करीब 11 रुपये गिरकर 338.15 के स्तर पर बंद हुआ।
-Bajaj Auto का शेयर करीब 68 रुपये गिरकर 2,499.70 के स्तर पर बंद हुआ।
-Bharti Infratel का शेयर करीब 7 रुपये की गिरावट के साथ 290.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Kotak Mahindra का शेयर करीब 29 रुपये की गिरावट के साथ 1,222.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बाजार में नर्वसनेस
बजट से पहले बाजार में नर्वसनेस है। 31 जनवरी को वायदा सीरीज की एक्सपायरी भी है और इस लिहाज से भी उतार-चढ़ाव बना रहा। लेकिन सेंसेक्स-निफ्टी (Sensex-Nifty) आज बिलकुल सपाट बंद हुए हैं।
बैंक शेयरों में भारी खरीदारी
प्राइवेट और सरकारी दोनों बैंको के शेयरों में आज जोरदार खरीदारी देखने को मिली। बैंक निफ्टी आज करीब 1 फीसदी की बढ़त के साथ 26825 के स्तर पर बंद हुआ है। आज मेटल, बैंक और आईटी शेयरों से बाजार को सपोर्ट मिला जबकि एफएमसीजी, फार्मा, ऑटो और रियल्टी शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा।
डीएचएफएल के शेयरों में 10 फीसदी गिरावट
दिवान हाउसिंग फाइनेंस कॉर्प (डीएचएफएल) के शेयरों में बुधवार को 10 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। इसके एक दिन पहले ही समाचार वेबसाइट कोबरापोस्ट ने दावा किया था कि डीएचएफएल के प्राथमिक प्रमोटर्स ने 31,000 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला किया है। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज पर दोपहर बाद के सत्र में डीएचएफएल के शेयर में 7.50 फीसदी या 4.41 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, हालांकि इंट्राडे ट्रेडिंग में कंपनी के शेयरों में 10 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई थी और यह 153.50 रुपये प्रति शेयर पर कारोबर कर रहा था। हालांकि डीएचएफएल ने मंगलवार को कोबरापोस्ट के आरोपों का खंडन किया था और उन्हें "गलत इरादे के साथ कंपनी के खिलाफ दुष्प्रचार करार दिया था।"
More From GoodReturns

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

NSE IPO: ₹5 लाख करोड़ का वैल्युएशन, जानिए कब खुलेगा और कैसे करें अप्लाई

NSE IPO: क्या अभी पैसा लगाना सही है? लिस्टिंग से पहले ये 5 बातें जान लें

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?



Click it and Unblock the Notifications