पेट्रोल-डीजल की कीमतों में पिछले 6 दिन से कोई बदलाव नहीं हुआ था। याद दिला दें कि मंगलवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में 5 जनवरी के बाद गिरावट देखने को मिली है।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में पिछले 6 दिन से कोई बदलाव नहीं हुआ था। याद दिला दें कि मंगलवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में 5 जनवरी के बाद गिरावट देखने को मिली है। पेट्रोल के दाम में मंगलवार को 8-9 पैसे तो डीजल के दाम में 11 पैसे की कमी आई थी। लेकिन आज बुधवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
जी हां इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में बनी स्थिरता के कारण घरेलू बाजार में ग्राहकों को लगातार दूसरे दिन राहत मिली। बता दें कि इसके बाद बुधवार को भी रेट पुराने स्तर पर ही कायम रहे। तेल कंपनियों ने बुधवार को दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता के भाव में कोई बदलाव नहीं किया।

दूसरे दिन भी लोगों को राहत
मंगलवार को 6 दिन बाद पेट्रोल में 8 पैसे की कटौती हुई थी, जबकि डीजल की कीमत में 11 पैसे की कमी हुई थी। इसके साथ ही दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 71.19 रुपये और डीजल की कीमत 65.89 रुपये हो गई।
बुधवार को भी दाम इसी स्तर पर बने रहे। बुधवार को दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल क्रमश: 71.19 रुपये, 73.28 रुपये, 76.82 रुपये और 73.90 रुपये के स्तर पर बनी रहीं। अपने शहर के पेट्रोल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।
महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
इसी तरह दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के भाव क्रमश: 65.89 रुपये, 67.67 रुपये, 69.00 रुपये और 69.61 रुपये के स्तर पर कायम रहे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता बरकरार है।
ब्रेंट क्रूड ऑयल लगातार 62 डॉलर प्रति बैरल के नीचे बना हुआ है।बुधवार को ब्रेंट क्रूड 61.15 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है, जबकि WTI क्रूड 53.28 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। अपने शहर के डीजल के दाम से रूबरू होने के लिए यहां क्लिक करें
क्या कहते है एक्सपर्ट
जानकारों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में ज्यादा तेजी नहीं आएगी। इससे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता बरकरार रहेगी। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में स्थिरता बने रहने से आम जनता को महंगाई से राहत मिलने की उम्मीद है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications