नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान (Rahat Fateh Ali Khan) को विदेशी मुद्रा नियमों के कथित उल्लंघन के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्हें यह नोटिस 2011 में दिल्ली हवाईअड्डे पर उनसे अघोषित अमेरिकी डॉलर जब्त किए जाने के संबंध में जारी किया गया है।

ईडी के एक अधिकारी ने कहा कि राहत फतेह अली खान (Rahat Fateh Ali Khan) को विदेशी मुद्रा नियमों का कथित उल्लंघन करते हुए दो करोड़ रुपये की हेराफेरी के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि भारत और पाकिस्तान में लोकप्रिय सूफी गायक खान को 45 दिनों में नोटिस का जवाब देने को कहा गया है।
ये है मामला
राजस्व खुफिया निदेशालय ने राहत फतेह अली खान (Rahat Fateh Ali Khan) और उनके प्रबंधक मरूफ अली खान को 2011 में यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पकड़ा था। उस वक्त उनके पास से अघोषित 1.24 लाख डॉलर और कुछ अन्य सामान कथित रूप से जब्त किया गया था। इसके बाद जांच एजेंसी ने राहत अली खान और उनके सहयोगियों के खिलाफ 2014 में फेमा के तहत जांच आरंभ की थी।
पहले हो चुकी है जांच
फेमा के तहत विदेशी मुद्रा उल्लंघन के ऐसे मामलों की जांच करने वाली एजेंसी ईडी पहले भी राहत फतेह अली खान (Rahat Fateh Ali Khan) से इस बारे में पूछताछ कर चुकी है। गायक ने उस समय कहा था कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है। उन्होंने कहा था कि वह एक समूह के साथ सफर कर रहे थे, इसलिए वह इतनी अधिक नकद राशि ले कर जा रहे थे।
बॉलीवुड से है नाता
राहत फतेह अली खान (Rahat Fateh Ali Khan) ने बॉलीवडु में साल 2003 से करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने फिल्म पाप में 'लागी तुझसे मन की लगन' गाना गाया और फिल्म 'इश्किया' के गाने 'दिल तो बच्चा है जी' के लिए राहत को फिल्म फेयर अवॉर्ड मिल चुका है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
