वैवाहिक मौसम में सोने का भाव 34 हजार रुपये के पार
दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के भाव ने 34000 रुपए प्रति 10 ग्राम का स्तर तोड़ दिया।
दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के भाव ने 34000 रुपए प्रति 10 ग्राम का स्तर तोड़ दिया। बता दें कि पिछले 3 दिन में सोने का भाव 770 रुपए तेज हो चुका है। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 320 रुपए की तेजी के साथ 34,070 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। इसके साथ ही चांदी के भाव में भी तेजी दर्ज की गई।
जबकि चांदी का भाव 330 रुपए तेजी के साथ 41,330 रुपए के स्तर पर पहुंच गया। चांदी में इडस्ट्रियल यूनिट और सिक्का निर्माताओं की मांग रही है।
अमेरिका और चीन के बीच होने वाली व्यापार वार्ता का असर सोने के भाव पर पड़ रहा है। इसको लेकर बाजार में अनिश्चितता छाई हुई है। इस कारण लोग अपना पैसा सोने में डाल रहे हैं। भारत के आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।
8 ग्राम वाली सोने की गिन्नी में 200 रुपए की तेजी
वैश्विक स्तर पर सोने का भाव 1314.76 डॉलर प्रति औंस हो गया। वहीं चादी का भाव 15.96 डॉलर प्रति औंस हो गया। पिछले 2 दिन में सोने के भाव में 450 रुपए की तेजी आई थी।
दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 320-320 रुपए की तेजी के साथ 34,070 रुपए और 33,920 रुपए पर पहुंच गया। 8 ग्राम वाली सोने की गिन्नी में 200 रुपए की तेजी आई और ये 25,900 रुपए के भाव पर बिकी। भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां देंखे।
हालांकि बता दें कि तैयार चांदी का भाव 330 रुपए की तेजी के साथ 41,230 रुपए प्रति किलो हो गया। साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी का भाव 361 रुपए की तेजी के साथ 40,434 रुपए हो गया। चांदी के सिक्कों के भाव में 1 हजार रुपए की तेजी आई। चांदी सिक्का लिवाल 79,000 रुपए और बिकवाल 80,000 रुपए प्रति सैंकड़ा रहा।