नई दिल्ली। बजट 2019 (Budget 2019) पेश होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। सभी जानना चाहते हैं कि बजट में सरकार ने क्या क्या घोषणा की, लेकिन कई बार वह घर पर नहीं होने के चलते पूरा बजट भाषण नहीं सुन पाते हैं। ऐसे में आइये हम बताते हैं कि आप कहीं भी रहें, फिर भी कैसे पूरा भाषण कैसे सुन सकते हैं। परंपरा के अनुसार बजट (Budget) आगामी 1 फरवरी को पेश होगा। अरुण जेटली के बीमार होने के चलते इस बार बजट अंतरिम वित्तमंत्री पीयूष गोयल पेश कर सकते हैं।

कितने बजे पेश होगा बजट 2019
बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होकर 13 फरवरी तक चलेगा। सरकार बजट 2019 (Budget 2019) आगामी 1 फरवरी को सुबह 11 बजे लोकसभा में पेश किया जाएगा। वित्तमंत्री आमतौर पर समय से अपना बजट (Budget) भाषण शुरू कर देते हैं। आमतौर पर बजट में हर साल 1 अप्रैल से 31 मार्च के बीच के लिए सरकार आय और खर्च के अलावा अक्सर नई योजनाओं की घोषणा भी करती है। लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव मई मे होने के कारण सरकार पूरे साल का बजट पेश नहीं करेगी। इसलिए अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। बाद में चुनी हुई सरकार पूर्ण बजट को पेश करेगी।
कितनी देर चलता है बजट भाषण
आमतौर पर बजट (Budget) भाषण 1 से 2 घंटे का होता है। इस हिसाब से बजट भाषण करीब 1 बजे तक खत्म हो जाता है। इस बार अंतरिम बजट होने के कारण बजट भाषण का समय कम हो सकता है। लेकिन बजट पेश होने के पहले एक प्रक्रिया और पूरी करनी होती है। सुबह बजट पेश होने से पहले वित्त मंत्रालय से बजट डॉक्यूमेंट संसद लाए जाते हैं। इसके बाद पीएम नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में बजट से जुड़े फैसलों पर चर्चा होगी। बैठक के बाद वित्त मंत्री लोकसभा में अतंरिम बजट 2019 (Budget 2019) पेश करेंगे।
जानें कैसे देख सकते हैं मोबाइल पर बजट 2019 (Budget 2019)
बजट को http://budgetlive.nic.in/ पर जाकर 1 फरवरी को सुबह 11 बजे लाइव देख सकते हैं। वित्त मंत्री की बजट 2019 (Budget 2019) स्पीच को आप हिंदी में https://www.indiabudget.gov.in/hindex.asp पर जाकर देख सकेंगे। बजट पेश होने के तुरंत बाद हिंदी और अंग्रेजी में इस वेबसाइट पर अपलोड भी किया जाता है। इसके अलावा अब मोबाइल टीवी चैनल भी उपलब्ध हो गए हैं, जिन पर जाकर भी बजट (Budget) भाषण सुना जा सकता है।
बदली हैं ये परंपरा
1999 से पहले बजट (Budget) को शाम 5 बजे पेश किया जाता था। 1999 में पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के समय ये परंपरा बदली गई। इसके बाद बजट 11 बजे पेश होने लगा। हर साल बजट से 1 दिन पहले आर्थिक सर्वे भी संसद में पेश किया जाता है। लेकिन इस बार अंतरिम बजट होने के कारण आर्थिक सर्वे पेश नहीं होगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
