Stock Market : वैश्विक बाजारों में गिरावट के चलते भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) मंगलवार को भी लाल निशान के साथ खुले। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स (Sensex) 114 अंकों की गिरावट के साथ 35541 अंकों पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) 41 अंकों की गिरावट के साथ 10,620 अंकों पर खुला। हालांकि, 9.30 तक बाजार ने थोड़ी रिकवरी की और सेंसेक्स 30 अंकों की गिरावट के साथ 35626 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं आज डॉलर (DOLLAR) के मुकाबले रुपया (RUPEE) भी 4 पैसे कमजोर खुला।

निफ्टी (Nifty) के टॉप गेनर
-Adani Ports का शेयर करीब 12 रुपये बढ़कर 338.10 रुपये के स्तर पर खुला।
-UltraTechCement का शेयर करीब 86 रुपये की मजबूती के साथ 3,460.70 रुपये के स्तर पर खुला।
-Sun Pharma का शेयर करीब 6 रुपये की मजबूती के साथ 418.15 रुपये के स्तर पर खुला।
-JSW Steel का शेयर करीब 3 रुपये की मजबूती के साथ 271.00 रुपये के स्तर पर खुला।
-ONGC का शेयर करीब 2 रुपये की मजबूती के साथ 143.30 रुपये के स्तर पर खुला।
निफ्टी (Nifty) के टॉप लूजर
-Indiabulls Hsg का शेयर करीब 28 रुपये की गिरावट के साथ 671.25 रुपये के स्तर पर खुला।
-GAIL का शेयर करीब 7 रुपये की गिरावट के साथ 326.35 रुपये के स्तर पर खुला।
-Power Grid Corp का शेयर करीब 3 रुपये की गिरावट के साथ 184.30 रुपये के स्तर पर खुला।
-UPL का शेयर करीब 9 रुपये की गिरावट के साथ 751.55 रुपये के स्तर पर खुला।
-Reliance का शेयर करीब 10 रुपये की गिरावट के साथ 1,219.65 रुपये के स्तर पर खुला।
डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे मजबूत खुला
Forex Market : विदेश मुद्रा बाजार (Forex Market) में डॉलर (dollar) के मुकाबले मंगलवार को रुपया (Rupee) 4 पैसे की कमजोरी के साथ 71.14 रुपये के स्तर पर खुला है। वहीं रुपये में सोमवार को मजबूती देखने को मिली थी। डॉलर के मुकाबले रुपया कल 8 पैसे की बढ़त के साथ 71.10 के स्तर पर बंद हुआ था।
जानें कंपनियों के वित्तीय परिणाम
कैनरा बैंक का प्रॉफिट बढ़ा
वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में केनरा बैंक को 317.5 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में केनरा बैंक का मुनाफा 126 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में केनरा बैंक की ब्याज आय 3.7 फीसदी बढ़कर 3,813.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में केनरा बैंक की ब्याज आय 3,679.1 करोड़ रुपये रही थी। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में केनरा बैंक की प्रोविजनिंग 2,835.1 करोड़ रुपये से घटकर 1,977.3 करोड़ रुपये रही है जबकि पिछले साल की तीसरी तिमाही में केनरा बैंक की प्रोविजनिंग 2,673.6 करोड़ रुपये रही थी।
टाटा पॉवर का मुनाफा घटा
वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में टाटा पावर का मुनाफा 78 फीसदी घटकर 126.7 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में टाटा पावर का मुनाफा 591 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में टाटा पावर की आय 21.2 फीसदी बढ़कर 7,706 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में टाटा पावर की आय 6,360.2 करोड़ रुपये रहा थी। सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में टाटा पावर की एबिटडा 1,188 करोड़ रुपये से घटकर 1,601 करोड़ रुपये रही है। साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में टाटा पावर की एबिटडा मार्जिन 18.7 फीसदी से बढ़कर 20.8 फीसदी रही है।
वाकहॉर्ट को हुआ घाटा
वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में वाकहॉर्ट को 71.1 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है जबकि वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में वाकहॉर्ट को 40.8 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में वाकहॉर्ट की आय 4 फीसदी बढ़कर 1,046 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में वाकहॉर्ट की आय 1,005.3 करोड़ रुपये रहा थी। सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में वाकहॉर्ट की एबिटडा 46.7 करोड़ रुपये से घटकर 17.9 करोड़ रुपये रही है। साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में वाकहॉर्ट की अन्य कारोबार से होनेवाली आय 37.1 करोड़ रुपये से घटकर 2.1 करोड़ रुपये रही है।
More From GoodReturns

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
