एचडीएफसी (HDFC Ltd)हाउसिंग फाइनेंस कंपनी ने दिसंबर 2018 में समाप्त तिमाही के दौरान 2,113.80 करोड़ रुपए का स्टैंडअलोन प्रॉफिट दर्ज किया।
एचडीएफसी (HDFC Ltd)हाउसिंग फाइनेंस कंपनी ने दिसंबर 2018 में समाप्त तिमाही के दौरान 2,113.80 करोड़ रुपए का स्टैंडअलोन प्रॉफिट दर्ज किया। वहीं एक साल पहले समान अवधि के दौरान कंपनी का प्रॉफिट 5,300 करोड़ रुपए रहा था।
इस बात की जानकारी हालांकि एचडीएफसी ने एक बयान में कहा कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजों को 31 दिसंबर, 2017 में समाप्त तिमाही से तुलना नहीं की जा सकती है।

IPO के माध्यम से 5,250 करोड़ रुपए के शेयर बेचे
एचडीएफसी ने कहा कि कंपनी ने 31 दिसंबर, 2017 में समाप्त तिमाही के दौरान इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के माध्यम से लगभग 5,250 करोड़ रुपए के एचडीएफसी लाइफ इन्श्योरेंस कंपनी (HDFC Life Insurance Company) के शेयर बेचे थे।
हालांकि कुल इनकम की बात करें तो दिसंबर, 2018 में समाप्त तिमाही के दौरान यह 10,569 करोड़ रुपए रही, जबकि एक साल पहले समान अवधि के दौरान यह आंकड़ा 8,824 करोड़ रुपए रहा था।
कैपिटल एडिक्वेसी रेश्यो 18.9 फीसदी बना
इस बात से अवगत करा दें कि नेशनल हाउसिंग बैंक के नॉर्म्स के मुताबिक, तिमाही के दौरान कंपनी की ग्रॉस नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स (NPA) कुल एसेट (4,731 करोड़ रुपए) की तुलना में लगभग 1.22 फीसदी रही थी।
एचडीएफसी लिमिटेड ने कहा कि कैपिटल एडिक्वेसी रेश्यो 18.9 फीसदी बना हुआ है, जिसमें से टियर-1 कैपिटल 17.2 फीसदी और टियर-2 कैपिटल 1.7 फीसदी रहा।
वहीं कंपनी ने यह भी कहा कि रेग्युलेटरी नॉर्म्स के मुताबिक कैपिटल एडीक्वेसी रेश्यो और टियर 1 कैपिटल के न्यूनतम जरूरत क्रमशः 12 फीसदी और 6 फीसदी है।
दिसंबर, 2018 में वित्त वर्ष 2018-19 के नौ महीने के दौरान अन्य कॉम्प्रिहेंसिव इनकम से पहले कंपनी का प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स 6,771 करोड़ रुपए रहा, जबकि एक साल पहले समान अवधि के दौरान यह आंकड़ा 8,703 करोड़ रुपए रहा था।
दूसरी तरफ बोर्ड ने इरीना विट्ठल को 5 साल की अवधि के लिए स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किए जाने को भी मंजूरी दे दी है। यह फैसला 30 जनवरी, 2019 से लागू माना जाएगा।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications