नई दिल्ली। शेयर बाजार में यह कंपनियों के तिमाही वित्तीय परिणाम जारी करने का समय है। रोज कंपनियां अपने तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम जारी कर रही हैं। ऐसी ही 6 बड़ी कंपनियों ने अपने वित्तीय परिणाम जारी किए हैं। आइये जानते हैं कौन सी ये बड़ी कंपनियां और वित्तीय परिणाम से कैसे दिख रहा हैं इनका फ्यूचर। निवेशकों को ऐसी कंपनियों के वित्तीय परिणामों पर पैनी नजर रखनी चाहिए।

कॉनकॉर देगा बोनस शेयर
वहीं शेयर बाजार में लिस्टेड एक सरकारी कंपनी कॉनकॉर को अपने शेयरधारकों से बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। कॉनकॉर को 4 शेयरों पर एक बोनस शेयर जारी करने की मंजूरी मिली है। इसके बाद जिन निवेशकों के पास कंपनी के 4 शेयर होंगे उन्हें एक शेयर फ्री में कंपनी देगी। ये शेयर कब मिलेंगे इसकी तारीख बाद में घोषित की जाएगी।
बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) को हुआ घाटा
वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) को 4736 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया को 2341 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज आय 33.2 फीसदी बढ़कर 3332 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज आय 2501 करोड़ रुपये रही थी। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया की ग्रॉस एनपीए 16.4 फीसदी के मुकाबले 16.3 फीसदी रही है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया की नेट एनपीए 7.65 फीसदी से घटकर 5.87 फीसदी रही है। रुपये में देखें तो तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया की ग्रॉस एनपीए 61561 करोड़ रुपये से घटकर 60797 करोड़ रुपये रही है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया की नेट एनपीए 25994 करोड़ रुपये से घटकर 19437 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में टाटा पावर का मुनाफा 78 फीसदी घटकर 126.7 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में टाटा पावर का मुनाफा 591 करोड़ रुपये रहा था।
टाटा पॉवर (Tata power) की आय बढ़ी
वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में टाटा पावर (Tata power) की आय 21.2 फीसदी बढ़कर 7,706 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में टाटा पावर की आय 6,360.2 करोड़ रुपये रहा थी। सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में टाटा पावर की एबिटडा 1,188 करोड़ रुपये से घटकर 1,601 करोड़ रुपये रही है। साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में टाटा पावर की एबिटडा मार्जिन 18.7 फीसदी से बढ़कर 20.8 फीसदी रही है। वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में सिटी यूनियन बैंक का मुनाफा 15.1 फीसदी बढ़कर 178.1 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में सिटी यूनियन बैंक का मुनाफा 154.8 करोड़ रुपये रहा था।
सिटी यूनियन बैंक (City union bank) की ब्याज आय बढ़ी
वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में सिटी यूनियन बैंक (City union bank) की ब्याज आय 14.4 फीसदी बढ़कर 417.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में सिटी यूनियन बैंक की ब्याज आय 365.1 करोड़ रुपये रही थी। तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में सिटी यूनियन बैंक की ग्रॉस एनपीए 2.85 फीसदी से बढ़कर 2.91 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में सिटी यूनियन बैंक का नेट एनपीए 1.69 फीसदी से घटकर 1.74 फीसदी रहा है। रुपये में देखें तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में सिटी यूनियन बैंक की ग्रॉस एनपीए 848 करोड़ रुपये से बढ़कर 892 करोड़ रुपये रही है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में सिटी यूनियन बैंक का नेट एनपीए 497.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 527.6 करोड़ रुपये रही है।
टीटीके प्रेस्टीज (TTK Prestige) का मुनाफा बढ़ा
वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में टीटीके प्रेस्टीज (TTK Prestige) का मुनाफा 30.2 फीसदी बढ़कर 57 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में टीटीके प्रेस्टीज का मुनाफा 43.7 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में टीटीके प्रेस्टीज की आय 20.5 फीसदी बढ़कर 552 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में टीटीके प्रेस्टीज की आय 458 करोड़ रुपये रहा थी। सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में टीटीके प्रेस्टीज की एबिटडा 66.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 85.3 करोड़ रुपये रही है। साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में टीटीके प्रेस्टीज की एबिटडा मार्जिन 14.5 फीसदी से बढ़कर 15.5 फीसदी रही है।
वाकहॉर्ट (Wockhardt) को हुआ घाटा
वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में वाकहॉर्ट (Wockhardt) को 71.1 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है जबकि वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में वाकहॉर्ट को 40.8 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में वाकहॉर्ट की आय 4 फीसदी बढ़कर 1,046 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में वाकहॉर्ट की आय 1,005.3 करोड़ रुपये रहा थी। सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में वाकहॉर्ट की एबिटडा 46.7 करोड़ रुपये से घटकर 17.9 करोड़ रुपये रही है। साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में वाकहॉर्ट की अन्य कारोबार से होनेवाली आय 37.1 करोड़ रुपये से घटकर 2.1 करोड़ रुपये रही है।
श्रीराम ट्रांसपोर्ट (Shriram Transport) का मुनाफा बढ़ा
वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में श्रीराम ट्रांसपोर्ट (Shriram Transport) का मुनाफा 17.3 फीसदी बढ़कर 635.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में श्रीराम ट्रांसपोर्ट का मुनाफा 541.5 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में श्रीराम ट्रांसपोर्ट की आय 16.1 फीसदी बढ़कर 2,026.9 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में श्रीराम ट्रांसपोर्ट की आय 1,746 करोड़ रुपये रहा थी। तिमाही दर तिमाही आधार पर वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में श्रीराम ट्रांसपोर्ट की ग्रॉस एनपीए 8.64 फीसदी से बढ़कर 8.78 फीसदी पर रही है। तिमाही आधार पर वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में श्रीराम ट्रांसपोर्ट की नेट एनपीए 5.85 फीसदी से बढ़कर 5.86 फीसदी पर रही है। रुपये के आधार पर देखें तो तिमाही दर तिमाही आधार में श्रीराम ट्रांसपोर्ट की ग्रॉस एनपीए 9,092.5 करोड़ रुपये से घटकर 9,032.5 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में श्रीराम ट्रांसपोर्ट का नेट एनपीए 3,113.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,186.6 करोड़ रुपये रहा है।
More From GoodReturns

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
