सार्वजनिक क्षेत्र की साधारण बीमा कंपनियों(Insurance company) में आगामी बजट में 4,000 करोड़ रुपए की व्यवस्था की जा सकती है।
सार्वजनिक क्षेत्र की साधारण बीमा कंपनियों(Insurance company) में आगामी बजट में 4,000 करोड़ रुपए की व्यवस्था की जा सकती है। इन कंपनियों की माली हालत बेहतर करने के लिए सरकार उनमें यह पूंजी डाल सकती है। वित्त वर्ष 2019-20 के लिए बजट (Budget)एक फरवरी को पेश किए जाने की संभावना है।

वित्तीय सेवा विभाग ने 4,000 करोड़ रुपए की मांग की
बता दें कि सूत्रों के अनुसार सार्वजनिक क्षेत्र की नेशनल इंश्योरेंस कंपनी (National Insurance Company), ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी(Oriental Insurance Company) और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस(United India Insurance Company) कंपनी में पूंजी डालने के लिए वित्तीय सेवा विभाग ने 4,000 करोड़ रुपए की मांग की है।
सूत्रों ने बताया कि बजट में आवंटित की जाने वाली पूंजी के बाद हर कंपनी को पूंजी का बंटवारा किया जाएगा।
अधिकतर साधारण बीमा कंपनियों के लाभ कमाने की स्थिति बेहतर नहीं है। इसकी अहम वजह प्रीमियम से आय के मुकाबले ज्यादा दावे पेश किए जाने से होने वाले नुकसान का दबाव है।
विलय का प्रस्ताव पिछले बजट में दिया था सरकार ने
इस बात पर भी ध्यान देने की आवश्यकता हैं कि 2018-19 के बजट में सरकार ने नेशनल इंश्योरेंस कंपनी, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के विलय का प्रस्ताव किया था।
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अपने बजट भाषण में कहा था कि इन तीनों कंपनियों को मिलाकर एक बीमा कंपनी बनाया जाएगा। इस विलय को संभवत: चालू वित्त वर्ष में पूरा कर लिया जाए।
हांलाकि तीनों कंपनियों के पास 31 मार्च 2017 तक कुल साधारण बीमा बाजार की 35 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। इनके पास 200 से ज्यादा बीमा उत्पाद हैं जिनका कुल प्रीमियम 41,461 करोड़ रुपए रहा।
एक फरवरी को मोदी सरकार पेश करेगी अंतरिम बजट
जैसा की हम सब जानते हैं कि एक फरवरी को मोदी सरकार अंतरिम बजट पेश करेगी। अंतरिम बजट रेल मंत्री पीयूष गोयल पेश करेंगे क्योंकि अरुण जेटली अस्वस्थ हैं और इलाज के लिए विदेश में हैं। इस वजह से वित्त और कॉरपोरेट मामलों का प्रभार गोयल को दिया गया है।
कुछ ही महीनों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी सेक्टर उम्मीद कर रहे हैं कि बजट में सभी के लिए कुछ खास होगा। अब देखना ये हैं कि वाकई इस बजट से लोगों को राहत मिली या नहीं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
