नई दिल्ली। मोदी सरकार अपना अंतिम बजट आगामी 1 जनवरी को पेश करेगी। हालांकि परंपरा है कि चुनावी साल में जब एक साल के लिए बजट न लाना हो तो वोट ऑफ अकाउंट पेश किया जाता है। लेकिन जैसे संकेत मिल रहे हैं उनसे लगता है कि सरकार अंतरिम बजट पेश करेगी। वोट ऑफ अकांउट में जहां सरकार केवल जरूरी खर्च के लिए संसद से इजाजत लेती है, वहीं अंतरिम बजट में सरकार महत्वपूर्ण घोषणा भी कर सकती है। चुनावी साल होने के चलते उम्मीद है कि मोदी सरकार बजट 2019 (Budget 2019) में नौकरीपेशा और मिडिल क्लास लोगों को इनकम टैक्स के मामले में 4 बड़ी राहत दे दे।

कौन सी चार सौगातें मिल सकती है Budget 2019 में
1. टैक्स छूट की सीमा बढ़ना संभव
सरकार को अंतरिम बजट 2019 (Budget 2019) में इनकम टैक्स (Income Tax) छूट की सीमा को बढ़ा सकती है। फिलहाल 2.5 लाख रुपये तक की आमदनी इनकम टैक्स के दायरे से मुक्त है। ऐसे संकते मिले हैं जिनसे लगता है कि बजट 2019 (Budget 2019) में इस 2.5 लाख रुपये की सीमा को बढ़ाकर 5 लाख रुपये तक किया जा सकता है।
2. बढ़ सकती है 80C की लिमिट
इस समय में इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80C के तहत 1.5 रुपये तक का निवेश कर इनकम टैक्स की छूट ली जा सकती है। जानकारों को उम्मीद है कि महंगाई बढ़ने के कारण अब यह लिमिट काफी कम है, जिसके चलते इसे बजट 2019 (Budget 2019) में बढ़ाया जा सकता है। सरकार अगर इस लिमिट को बढ़ा कर 2 से 2.5 लाख रुपए कर देगी तो इससे आम लोगों को काफी राहत मिलेगी।
3. होम लोन पर बढ़ सकती है राहत
मोदी सरकार ने आम लोगों को घर खरीदने के लिए पहले भी काफी राहत दी है। ऐसे में उम्मीद है कि बजट 2019 (Budget 2019) में भी इसका विस्तार किया जा सकता है। जानकारों को उम्मीद है कि हाउसिंक लोन पर टैक्स छूट की मौजूदा लिमिट 2 लाख रुपये को बढ़ाकर 4 लाख रुपये तक किया जा सकता है। इससे घर खरीदने वालों को काफी राहत मिलेगी और ज्यादा ज्यादा से लोग अपने घर का सपना पूरा कर सकेंगे।
4. 80C में जुड़ सकती हैं म्युचुअल फंड की और कैटेगरी
इस समय अगर कोई म्युचुअल फंड में निवेश करके इनकम टैक्स बचाना चाहे तो उसके पास केवल 80C के तहत सिर्फ इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम (ELSS) का ही विकल्प है। लेकिन बहुत से लोग हैं जो इक्विटी मार्केट का जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं, पर म्युचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं। ऐसे लोगों के लिए उम्मीद है कि सरकार बजट 2019 (Budget 2019) में विशेष डेट फंड और हाइब्रिड फंड को 80C में शामिल करने का प्रावधान कर सकती है।
More From GoodReturns

20 जुलाई को ITR फाइल किया था? आज खत्म हो रही है ई-वेरिफिकेशन की डेडलाइन, तुरंत निपटाएं काम

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications