टेलिकॉम रेग्युलेटर TRAI ने टाटा स्काई को कारण बताओ नोटिस भेजा हैं। रेग्युलेटर ने टीवी चैनल के लिए नए टैरिफ फ्रेमवर्क का पालन नहीं करने और सब्सक्राइबर्स को लगातार गलत जानकारी देने के आरोप।
टेलिकॉम रेग्युलेटर TRAI ने टाटा स्काई को कारण बताओ नोटिस भेजा हैं। रेग्युलेटर ने टीवी चैनल के लिए नए टैरिफ फ्रेमवर्क का पालन नहीं करने और सब्सक्राइबर्स को लगातार गलत जानकारी देने के आरोप में यह नोटिस भेजा है।
हालांकि सूत्रों के अनुसार, DTH कंपनी टाटा स्काई ने टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी आफ इंडिया (TRAI) को गुरुवार को भेजे लिखित जवाब में कहा है कि वह अपनी वेबसाइट और एप्प पर रेग्युलेटर की आपत्तियों के समाधान के लिए बदलाव जारी करने जा रही है। जल्द ही यह बदलाव दिखाई देने लगेंगे।

ट्राई (TRAI)ने कारण बताओ नोटिस में आरोप लगाया है कि टाटा स्काई 1.77 करोड़ सब्सक्राइबर्स को टीवी चैनल चुनने के लिए तय नए फ्रेमवर्क का पालन करने में विफल रही है। ट्राई ने अपने नोटिस में कहा कि टाटा स्काई ने अपने सब्सक्राइबर्स को बिना वजह मुश्किल में डाल रखा है। वह नए रेग्युलेशन के प्रावधानों और टैरिफ आदेश का पालन नहीं कर रही है।
बता दें कि टाटा स्काई के एमडी एंड सीईओ हरित नागपाल ने कहा कि हम पहले से ही नए टैरिफ रेग्युलेशन का पालन कर रहे हैं। टाटा स्काई वेबसाइट, टाटा स्काई मोबाइल एप्प या नजदीकी डीलर्स सभी नए रेग्युलेशन के अनुरूप सब्सक्राइबर्स को सुविधा देने में सक्षम हैं।
हालांकि इस बात की भी जानकारी मिली हैं कि ट्राई टाटा स्काई की तरफ से दिए गए लिखित जवाब से पूरी तरह संतुष्ट नहीं है। यह पाया गया कि यह अस्पष्ट और नाकाफी है। वह DTH कंपनी के जवाब की जांच कर रहा है।
ट्राई नया फ्रेमवर्क 1 फरवरी से लागू
बता दें कि हाल ही में ट्राई ने ब्राडकॉस्ट और केबल सेक्टर के लिए नया टैरिफ आर्डर और रेग्युलेटरी नियम जारी किया है। इसमें कंज्यूमर को अपनी पसंद के अनुसार चैनल चुनने और उसके लिए भुगतान करने की आजादी मिलती है। इसे अमल में लाने के लिए नियामक ने DTH कंपनियों और केबल आपरेटर्स को तय फ्रेमवर्क के अनुरूप कंज्यूमर्स को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। ट्राई का नया फ्रेमवर्क 1 फरवरी से लागू होने जा रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
