आरबीआई से मिली मंजूरी, यस बैंक ने नए सीईओ के नाम का एलान कर दिया है। यस बैंक के नए सीईओ रवनीत गिल होंगे। गिल 1 मार्च तक पद संभाल लेंगे। इससे पहले वो डोएश बैंक के सीईओ थे।
आरबीआई से मिली मंजूरी, यस बैंक ने नए सीईओ के नाम का एलान कर दिया है। यस बैंक के नए सीईओ रवनीत गिल होंगे। गिल 1 मार्च तक पद संभाल लेंगे। इससे पहले वो डोएश बैंक के सीईओ थे। रवनीत यस बैंक में राणा कपूर का स्थान लेंगे।
इस मुद्दे पर बोर्ड की 29 जनवरी को बैठक होगी। गिल के नाम इस पद की दौड़ में पहले ही आगे चल रहा था। इस खबर के बाद यस बैंक के शेयर में 16 फीसदी से ज्यादा की तेजी आ गई और शेयर 227 रुपए तक पहुंच गया।

गिल 1991 से डोएश बैंक में काम कर रहे हैं। वो इस बैंक के साथ पिछले 32 साल से थे। उनको कैपिटल मार्केट, ट्रेजरी, फाइनेंस, फॉरेन एक्सचेंज, रिस्क मैनेजमेंट और प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर का अनुभव हैं। वो 2012 से डोएश बैंक के भारत में प्रमुख हैं।
यस बैंक के सीईओ की दौड़ में सीएफओ रजग मोंगा भी थे पर गिल के बाहरी होने और सीईओ का अनुभव होने के कारण पलड़ा भारी पड़ा। रिजर्व बैंक ने यस बैंक के सीईओ राणा कपूर का कार्यकाल 3 साल आगे बढ़ाने से मना कर दिया था। वहीं सर्च पैनल में आईआरडीए के चेयरमैन टीएस विजयन, ब्रह्म दत्त, मुकेश सबरवाल और सुभाष कालिया थे।
पैनल को 31 जनवरी तक नए सीईओ का एलान करना था। सर्च फर्म ने 8 नाम का चुनाव किया था। इसमें से आखिर में सिर्फ 2 नाम बच गए थे। जिसमें बैंक के सीएफओ रजत मोंगा और रवनीत गिल थे।
बता दें कि यस बैंक को तीसरी तिमाही में 1001 करोड़ का मुनाफा हुआ। बैंक का एनआईआई 2667 करोड़ रुपए रहा। बैंक का तीसरी तिमाही में ग्रॉस एनपीए 2.10 फीसदी और नेट एनपीए 1.18 फीसदी रहा। बैंक का ग्रॉस एनपीए 5159 करोड़ रुपए रहा।
हालांकि वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में यस बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3.3 फीसदी रहा है। वहीं आईएलएंडएफएस ग्रुप पर बैंक का 2,530 करोड़ रुपये का एक्सपोजर है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications