केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने बुधवार को कहा कि बजट (Budget 2019) देश के किसानों को समर्पित होगा। क्योंकि सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा है।
केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने बुधवार को कहा कि बजट (Budget 2019) देश के किसानों को समर्पित होगा। क्योंकि सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा है।

क्रॉप केयर फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीसीएफआई)(CCFI) द्वारा आयोजित एक सम्मेलन के दौरान कृषि मंत्री का कहना हैं कि गर्व की बात है कि विभिन्न कृषि परियोजनाओं के लागू होने से भारत कृषि क्षेत्र में अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शुमार हो गया है। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के मकसद से सरकार द्वारा लिए गए फैसलों से इस क्षेत्र में बदलाव आया है और आगामी बजट किसानों को समर्पित होगा।
इस बात से भी अवगत कराया कि पूर्व की सरकार ने 2009-2014 के दौरा कृषि मंत्रालय का बजटीय आवंट 1.21 लाख करोड़ रुपये रखा था। जबकि मोदी ने इसे बढ़ाकर 2014-19 के दौरान 2.11 लाख करोड़ रुपये कर दिया।
बजट 1 फरवरी को पेश होगा। इस बजट में किसानों को लेकर कई बड़े एलान होने की संभावना है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार किसानों के लिए बड़ा पैकेज तैयार कर रही है। इसके तहत किसानों को सब्सिडी के बदले उनके अकाउंट में सीधे रकम ट्रांसफर की जाएगी।
इसके अलावा किसानों को ब्याज मुक्त लोन देने की बात भी हो रही है। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के नतीजों के बाद किसानों का मुद्दा एकदम सामने आ गया। इन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद किसानों की कर्ज माफी का एलान कर दिया गया।
इससे पहले 18 जनवरी को भारतीय जनता पार्टीकिसान मोर्चा के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा था कि निकट भविष्य में किसानों की समृद्धि के लिए एक बड़ा फैसला लिया जाएगा। मस्त ने हालांकि संभावित फैसले के बारे में कोई अतिरिक्त विवरण साझा करने से इनकार कर दिया था। उनका कहना था कि ग्रामीण विकास और कृषि क्षेत्र के लिये सरकार ने कई 'ऐतिहासिक' फैसले किए हैं।
वहीं मस्त ने यह भी कहा कि कर्जमाफी देश के किसानों की समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं है। भाजपा किसान मोर्चा अगले महीने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में अपने राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करेगा। और 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके समापन सत्र को संबोधित करेंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications