रिलायंस रिटेल ने ग्रॉसरी, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन और लाइफस्टाइल बिजनेस में काफी तेजी से बिक्री के मामले में सफलता प्राप्त की है।
रिलायंस रिटेल ने ग्रॉसरी, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन और लाइफस्टाइल बिजनेस में काफी तेजी से बिक्री के मामले में सफलता प्राप्त की है। जी हां मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल ने 95 पायदान की छलांग लगा कर रिटेल कारोबार में सबसे अधिक कमाई करने वाली दुनिया की शीर्ष 100 कंपनियों में अपनी जगह बना ली है।
डिलॉय की 'ग्लोबल पावर्स ऑफ रिटेलिंग 2019' की 250 रिटेल कंपनियों की वैश्विक सूची में रिलायंस रिटेल 94वें पायदान पर पहुंच गई है। आपको बता दें कि इस सूची में यह भारत की पहली कंपनी है और इसे वर्ष 2018 में इसमें शामिल किया गया।
हालांकि रिपोर्ट के अनुसार, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स की वस्तुओं, रोजमर्रा के इस्तेमाल की वस्तुओं और फैशन व लाइफस्टाइल की चीजों के कारोबार में उल्लेखनीय वृद्धि का कंपनी की इस उपलब्धि में बड़ा हाथ है।
रिलायंस 2016 में सबसे तेजी से उभरती हुई रिटेल कंपनी
डिलॉय ने इस लिस्ट के लिए कंपनियों के वित्त वर्ष 2017 के खुदरा राजस्व को आधार माना है। भारतीय कंपनियों के मामले में, मार्च 2018 को समाप्त वित्त वर्ष को आधार माना गया है।
डिलॉय ने कहा कि रिलायंस रिटेल ने वित्त वर्ष 2016 में सबसे तेजी से उभरती हुई रिटेल कंपनियों की सूची में जगह बनाई थी। आपको बता दें कि यह सूची पिछले साल ही जारी की गई थी। रिलायंस रिटेल ने अपनी वृद्धि को जारी रखते हुए वित्त वर्ष 2017 में अपना राजस्व करीब दोगुना पहुंचा दिया।
वॉलमार्ट है पहले पायदान पर
इस सूची में पहले पायदान पर वॉलमार्ट, दूसरे पर कॉस्टको और तीसरे पर क्रोगर है। वहीं, अमेजन दो स्थान की छलांग लगाकर चौथे पायदान पर पहुंच गई है। वहीं पहले 10 स्थान में से 7 पर अमेरिकी कंपनियां है। जर्मनी की श्वार्ज और एल्दी एन्काफ क्रमश: पांचवें और 9वें स्थान पर हैं। ब्रिटेन की टेस्को एक स्थान उठ कर 10वें नंबर पर आ गई है।
तेजी से वृद्धि कर रही कंपनियों छठे स्थान पर रिलायंस
इस बात से भी आपको अवगत करा दें कि रिपोर्ट के अनुसार सबसे तेजी से वृद्धि कर रही शीर्ष 50 कंपनियों में रिलायंस रिटेल का 6ठा स्थान है। कंपनी ने 2012-17 के दौरान कारोबार में साल-दर-साल 44.8 प्रतिशत की औसत वृद्धि दर्ज की। 2016-17 में वृद्धि 105 प्रतिशत से अधिक थी।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications