उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में बीमा कंपनियों से इंश्योरेंस क्लेम का पैसा हर महीने किस्तोंं में मिल सकता है।
उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में बीमा कंपनियों से इंश्योरेंस क्लेम का पैसा हर महीने किस्तोंं में मिल सकता है। IRDAI (इंश्योरेंस रेगुलेटर) की समिति की ओर से सुझाव दिया गया है कि हर महीने किस्तोंं में मुआवजा मिलने से आश्रितों के लिए लंबी मियाद तक एक नियमित आय का जरिया मुहैया हो पाएगा। जी न्यूज की रिर्पोट के अनुसार ऐसा हुआ तो बीमा कंपनियों पर भी एक मुश्त मुआवजा देने का बोझ भी कम हो जाएगा।

IRDAI की सिफारिशों पर अमल के बाद नया नियम लागू होता है तो उम्मीद की जा रही है कि बीमा कंपनियां प्रोडक्ट्स की शर्तों में इसी आधार पर बदलाव करेंगी। जी न्यूज की रिर्पोट के अनुसार आईआरडीए की कमेटी ने सुझाव दिया है कि एकमुश्त क्लेम की राशि वाले भुगतान को किस्तोंं में किया जाएगा। ऐसा होता है तो लंबी मियाद तक पॉलिसी होल्डर के परिवार को राहत मिल सकती है।
साथ ही कंपनियों का यह भी मानना है कि इस तरह के प्रोडक्ट तैयार किए जा सकते हैं और इसमें इंश्योरेंस कंपनियों के लिए ज्यादा खर्चा नहीं बढ़ेगा। यदि नया नियम लागू होता है तो पर्सनल एक्सीडेंट और लाइफ इंश्योरेंस कवर की राशि आश्रितों को किस्तोंं में मिलेगी। दूसरी ओर बीमा कंपनियों पर भी एकमुश्त भुगतान का दबाव कम होगा।
फिलहाल, यह भी कहना है कि पॉलिसी में एकमुश्त या किस्तोंं में पैसा लेने का विकल्प मिलेगा।
यह सुझाव कमेटी की ओर से कई ऐसे मामलों को देखने के बाद दिया गया है जिनमें पॉलिसी होल्डर के परिवार को लंबी अवधि तक पैसे की जरुरत होती है। अभी पॉलिसी होल्डर की मौज के बाद उसके आश्रितों को कंपनियों की ओर से एकमुश्त पैसा दे दिया जाता है। इससे पहले यह भी खबर आई थी कि इंश्योरेंस कंपनियां आपके मोबाइल नंबर को ही इंश्योरेंस कंपनियां आपके मोबाइल नंबर को ही इंश्योरेंस पॉलिसी का नंबर बना सकती हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
