आईसीआईसीआई और वीडियोकॉन केस में सीबीआई ने अनियमितता के मामले में एफआईआर दर्ज की है। आपको बता दें कि इस मामले में सीबीआई ने पिछले साल मार्च में प्राथमिकी जांच दर्ज की थी।
विवादों से घिरी आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर पर एक और दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। आईसीआईसीआई और वीडियोकॉन केस में सीबीआई ने अनियमितता के मामले में एफआईआर दर्ज की है। आपको बता दें कि इस मामले में सीबीआई ने पिछले साल मार्च में प्राथमिकी जांच (PE) दर्ज की थी। मनी भास्कर की रिर्पोट के अनुसार साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि सीबीआई ने इस मामले में मुंबई के विडियोकॉन के नरीमन प्वॉइंट स्थित मुख्यालय में छापेमारी की है।

यह छापेमारी विडियोकॉन ग्रुप को 2012 में ICICI बैंक से मिले 3,250 करोड़ रुपए के लोन मामले के सिलसिले में हो रही है। इसके साथ ही सीबीआई वीडियोकॉन के औरंगाबाद में मौजूद ऑफिसों की भी तलाशी ली है। बता दें कि न्यूपावर कंपनी पर आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर के पति दीपक कोचर और सुप्रीम पावर का संयुक्त मालिकाना हक है।
आरोप यह है कि कि दीपक कोचर समेत उनके परिवार के सदस्यों को कर्ज पाने वालों की ओर से वित्तीय फायदे पहुंचाए गए। सीबीआई अधिकारियों के अनुसार 2012 में आईसीआईसीआई बैंक की ओर से वीडियोकॉन समूह को मिले 3,250 करोड़ रुपए के लोन के बाद वीडियोकॉन के प्रमोटर वेणुगोपाल धूत ने कथित रुप से न्यूपावर में करोड़ों रुपए का निवेश किया है।
तो वहीं वीडियोकॉन ग्रुप के चेयरमैन वेणुगोपाल धूत पर आरोप है कि उन्होंने 2010 में 64 करोड़ रुपए न्यूपावर रीन्यूएबल्स प्राइवेट लिमिटेड को दिए थे। इस कंपनी को धूत ने दीपक कोचर और दो अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर खड़ा किया था। इस मामले के सामने आने के बाद सीबीआई ने वेणुगोपाल धूत, दीपक कोचर और अज्ञात लोगों के खिलाफ पिछले साल मार्च में प्राथमिक जांच दर्ज की थी।
चंदा कोचर पर कुछ ऋणदाताओं के साथ हितों के टकराव और एक-दूसरे को फायदा पहुंचाने का भी आरोप लगाया गया है। चंदा कोचर के खिलाफ अज्ञात 'व्हिसल ब्लोअर' द्वारा आरोप लगाए गए थे। साथ ही आईसीआईसीआई बैंक की विडियोकॉन ग्रुप एवं न्यूपावर के बीच सौदों के संबंध में भी कई आरोप लगे थे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications