पिछले 1 साल से बैंकिंग धोखाधड़ी की घटनाएं काफी बढ़ी हैं और इसका कारण है कि लोग इंटरनेट बैंकिंग या UPI पेमेंट में सावधानी नहीं बरत रहे हैं।
यदि आप भारतीय स्टेट बैंक के कस्टमर हैं तो यह खबर आपके काम आ सकती है। पिछले 1 साल से बैंकिंग धोखाधड़ी की घटनाएं काफी बढ़ी हैं और इसका कारण है कि लोग इंटरनेट बैंकिंग या UPI पेमेंट में सावधानी नहीं बरत रहे हैं। अब बैंकिंग धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के लिए स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए चेतावनी जारी की है और कहा है कि नए तरीके से चोर आपके खाते से पैसे गायब कर सकते हैं। जिससे आपको सावधान रहना होगा। तो आइए जानते हैं कि वो कौन से तरीके हैं जिनके माध्यम से चोर आपको ठग सकते हैं।
फिशिंग अटैक से रहे सावधान
ठगी के बारे में एसबीआई ने अपने ग्राहकों को जानकारी देते हुए बताया है कि यदि इंटरनेट बैंकिंग इस्तेमाल करते हैं तो आपको फिशिंग अटैक से सावधान रहने की जरुरत है। आपको बता दें कि फिशिंग अटैक के जरिए ग्राहकों की निजी जानकारी इंटरनेट की मदद से चोरी की जाती है।
किसी भी मैसेज या मेल पर क्लिक ना करें
चोरी के बारे में बैंक ने कहा है कि यदि आपके पास SBI के नाम से किसी प्रकार का कोई ई-मेल आता है या मैसेज आता है तो उस पर क्लिक ना करें और ना ही मैसेज या मेल के साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करें। दरअसल फिशिंग वाले ई-मेल बैंक के असली ई-मेल की तरह होते हैं और उनकी पहचान साथ में आए लिंक से होती है।
हुबहू होती है नकली वेबसाइट
बता दें कि इन लिंक पर क्लिक करने पर एक नकली वेबसाइट खुलती है जिस पर आपके बैंक से जुड़ी जानकारी मांगी जाती है और आपको लगता है कि आप असली वेबसाइट पर ही अपनी जानकारी दे रहे हैं और यहीं आपके साथ धोखाधड़ी होती है।
सही मैसेज ट्रांजेक्शन होने के बाद ही आते हैं
तो इस फिशिंग अटैक से बचने के लिए आपके लिए यही बेहतर है कि आप बैंक के नाम से आए किसी भी ई-मेल या मैसेज को ओपन ना करें, क्योंकि कोई भी बैंक फालतू के मेल और मैसेज नहीं करता है। मैसेज और मेल तभी आते हैं जब आपके खाते से कोई ट्रांजेक्शन होता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
