नई दिल्ली। संकटग्रस्त गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) इन्फास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज (IL&FS) में निवेश वाली 6 म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) स्कीमों की रेटिंग घटा दी गई है। घरेलू रेटिंग एजेंसी इकरा (ICRA) ने निगेटिव मानकर 6 म्यूचुअल फंड (Mutual Funds) स्कीमों को निगरानी में डाल दिया है।

इन म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) स्कीम ने लगाया है IL&FS की सहयोगी कंपनियों में पैसा
कंपनियों में निवेश कर रखा है। यह निवेश इस ग्रुप की इन 3 कंपनियों में है जिनमें हजारीबाग रांची एक्सप्रेसवे (HREL), झारखंड रोड प्रोजेक्ट्स इंप्लीमेंटेशन कंपनी (JRPICL) और जोराबाट शिलांग एक्सप्रेसवे (JSEL) कंपनियां शामिल हैं।
इकरा (ICRA) के अनुसार नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट टिब्यूनल के पिछले 15 अक्टूबर के आदेश के बारे में अपनी व्याख्या का हवाला देते हुए आइएलएंडएफएस (IL&FS) के शीर्ष प्रबंधन ने भविष्य में दोबारा भुगतान रोकने की बात कही है। इससे आइएलएंडएफएस (IL&FS) की इन स्पेशल परपज व्हीकल (SPV) कंपनियों के डिफॉल्ट होने का खतरा बढ़ गया है। इकरा (ICRA) का कहना है कि कर्ज के पुनर्भगतान के लिए पर्याप्त नकदी है लेकिन इन एसपीवी (SPV) ने ट्रस्टियों को भावी देनदारियां पूरी करने के लिए एस्क्रो अकाउंट से पैसा न निकालने को कहा है। अगर ऐसा होता है तो म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) स्कीम का पैसा फंस सकता है।
निगरानी वाली म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) स्कीम्स
- HDFC शॉर्ट टर्म डेट फंड (HDFC Short Term Debt Fund)
- HDFC बैंकिंग एंड PSU डेट फंड (HDFC Banking and PSU Debt Fund)
- UTI बैंकिंग एंड PSU डेट फंड (UTI Banking and PSU Debt Fund)
- UTI बॉन्ड फंड (UTI Bond Fund)
- UTI डायनेमिक बॉन्ड फंड (UTI Dynamic Bond Fund)
- आदित्य बिड़ला सन लाइफ शॉट टर्म अपॉर्च्युनिटीज फंड (Aditya Birla Sun Life Short Term Opportunities Fund)
इन्फास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज (IL&FS) की SPVs में बढ़ा डिफॉल्ट रिस्क
इन्फास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज (IL&FS) की विभिन्न एसपीवी (SPV) में डिफॉल्ट का रिस्क बढ़ गया है। हाल ही में इनके मैनेजमेंट ने ट्रस्टी को कहा है कि इनमें आगे के रिपेमेंट रोके जाएं। ऐसा 15 अक्टूबर 2018 के नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) के एक आर्डर को देखते हुए कहा गया है। अगर ऐसा होता है तो म्युचुअल फंड (Mutual Fund) को समय से अपना पैसा मिलना कठिन होगा। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इकारा (ICRA) ने इन 6 म्युचुअल फंड (Mutual Fund) स्कीम को निगरानी में रखा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications