फाइनेंशियल ईयर 2019 की तीसरी तिमाही में ITC का मुनाफा 3.8 प्रतिशत बढ़कर 3,209 करोड़ रुपए हो गया है।
फाइनेंशियल ईयर 2019 की तीसरी तिमाही में ITC का मुनाफा 3.8 प्रतिशत बढ़कर 3,209 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में आईटीसी का मुनाफा 3,090 करोड़ रुपए रहा था। तो वहीं वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में आईटीसी की आय 14.9 प्रतिशत बढ़कर 11,228 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में आईटीसी की आय 9,772 करोड़ रुपए रहा था।

बता दें कि साल दर साल आधार पर तीसरी तिमाही में आईटीसी का एबिटडा 3,889 करोड़ रुपए से बढ़कर 4,325.8 करोड़ रुपए हो गया है। तो वहीं सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में आईटीसी का एबिटडा मार्जिन 39.8 प्रतिशत से घटकर 38.5 प्रतिशत पर रहा है। वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में आईटीसी के सिगरेट कारोबार की आय 9.6 प्रतिशत बढ़कर 5,074 करोड़ रुपए हो गई है। वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में आईटीसी के सिगरेट कारोबार की आय 4,629 करोड़ रुपए रही थी।
जबकि सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में आईटीसी के सिगरेट कारोबार की एबिट 3,269 रुपए से बढ़कर 3,558 करोड़ रुपए रही है। जबकि सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में आईटीसी के सिगरेट कारोबार की एबिट मार्जिन 70.6 प्रतिशत से घटकर 70.1 प्रतिशत पर रहा है।
साथ ही वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में आईटीसी के होटल कारोबार की आय 11.7 प्रतिशत बढ़कर 452 करोड़ रुपए हो गई है। वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में आईटीसी के होटल कारोबार की आय 404.4 करोड़ रुपए रही थी।
तो वहीं सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में आईटीसी के होटल कारोबार की एबिट 54.8 करोड़ रुपए से बढ़कर 60.3 करोड़ रुपए रही है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में आईटीसी के होटल कारोबार की एबिट मार्जिन 13.6 प्रतिशत से घटकर 13.3 प्रतिशत पर रहा है। जबकि फाइनेंशियल ईयर 2019 की तीसरी तिमाही में आईटीसी के एग्री कारोबार की आय 25.7 प्रतिशत बढ़कर 1,925 करोड़ रुपए हो गई है। तो वहीं वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में आईटीसी के एग्री कारोबार की आय 1,531 करोड़ रुपए रही थी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
