सोने के दामों में गिरावट, चांदी हुई महंगी

आपको यहां पर सोने और चांदी के सही दाम बताएंगे। साथ ही बताएंगे कि आज दिल्‍ली में गोल्‍ड रेट्स क्‍या है, जयपुर में, पटना में और मुंबई में सोने के दाम यहां पर देख सकते हैं।

बुधवार को सोने के दाम में कटौती हुई जबकि चांदी के दाम में उछाल देखा गया। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार बुलियन मार्केट में कमजोर ग्‍लोबल संकेतों और ज्‍वेलर्स की कम मांग के कारण सोने के भाव में गिरावट आयी। तो दूसरी ओर चांदी के भाव में तेजी आ गई। दिल्‍ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 115 रुपए गिरकर 33,210 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।

चांदी का दाम

चांदी का दाम

तो वहीं चांदी का भाव 310 रुपए की तेजी के साथ 40160 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी में सिक्‍का निर्माता और इंडस्ट्रियल यूनिट की मांग आयी। ट्रेडर्स ने बताया कि सोने के भाव में कमी कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण आयी।

ग्‍लोबल स्‍तर पर सोने का भाव

ग्‍लोबल स्‍तर पर सोने का भाव

ग्‍लोबल स्‍तर पर सोने का भाव 0.11 प्रतिशत गिरकर 1284.3 डॉलर प्रति औंस हो गया। तो वहीं चांदी का भाव 0.16 प्रतिशत गिरकर न्‍यूयॉर्क में 15.43 प्रति औंस हो गया। दिल्‍ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 115-115 रुपए की गिरावट के साथ 33,210 रुपए और 33,060 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। बता दें कि मंगलवार को सोने के भाव में 125 रुपए की तेजी आयी थी।

सोने की गिन्‍नी और चांदी हाजिर का भाव

सोने की गिन्‍नी और चांदी हाजिर का भाव

इसके अलावा 8 ग्राम वाली सोने की गिन्‍नी के भाव 25,500 रुपए पर स्थिर रहे। चांदी हाजिर का भाव 310 रुपए की तेजी के साथ 40,160 रुपए प्रति किलो और साप्‍ताहिक डिलीवरी वाली चांदी का भाव 311 रुपए की तेजी आई। चांदी सिक्‍का के भाव स्थिर रहे। जबकि चांदी सिक्‍का लिवाल 77 हजार रुपए और बिकवाल 78 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।

देखें अपने शहर में सोने और चांदी का दाम

देखें अपने शहर में सोने और चांदी का दाम

 

 

देश के 24 बड़े शहरों में सोने के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें, इसके साथ ही चांदी के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें

सोने-चांदी के रेट बाजार पर निर्भर हैं, इसलिए दिए गए आंकड़े और वर्तमान में बाजार में सोने के दाम में फर्क हो सकता है।

 

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+