IMF (अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष) ने अनुमान लगाते हुए कहा है कि इन दो साल के दौरान चीन की तुलना में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर एक प्रतिशत अंक अधिक रहेगी।
इंडियन इकोनॉमी की वृद्धि दर 2019 में 7.5 प्रतिशत एवं 2020 में 7.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है। IMF (अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष) ने अनुमान लगाते हुए कहा है कि इन दो साल के दौरान चीन की तुलना में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर एक प्रतिशत अंक अधिक रहेगी। 2019 और 2020 में चीन की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 6.2% रहने का अनुमान है।
आईएमएफ की रिर्पोट भारतीय अर्थव्यस्था सबसे तेज
IMF ने जनवरी के अपने ग्लोबल अर्थव्यस्था परिदृश्य अपडेट में कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा। आईएमएफ ने कहा कि 2019 में भारतीय अर्थव्यवस्था स्पीड पकेड़ेगी। इसकी प्रमुख वजह कच्चे तेल की कीमतों में कमी एवं मुद्रास्फीति दबाव कम होने से मौद्रिक रुख नरम होना रहेगा।
चीन की अर्थव्यवस्था पड़ी सुस्त
बता दें कि IMF की ताजा रिर्पोट में कहा गया है कि वित्तीय प्रोत्साहन से चीन पर अमेरिका के उंचे शुल्कों के प्रभाव को कम करने में मदद मिली है। इसके बावजूद चीन की अर्थव्यवस्था की स्पीड सुस्त रहेगी। इसकी वजह से जरुरी वित्तीय नियामकीय रुख में सख्ती एवं अमेरिका के साथ व्यापार को लेकर तनाव है।
एशिया में वृद्धि दर 2018 के 6.5 प्रतिशत से घटकर 2019 में 6.3 प्रतिशत
रिर्पोट में यह भी कहा गया है कि उभरते और विकासशील एशिया में वृद्धि दर 2018 के 6.5 प्रतिशत से घटकर 2019 में 6.3 प्रतिशत रहेगी। 2020 में यह 6.4 प्रतिशत रहेगी।
इसके अलावा चीन की वृद्धि दर 2017 में 6.9 प्रतिशत रही, जबकि उस वर्ष भारतीय अर्थव्यवस्था 6.7 प्रतिशत की दर से बढ़ी थी। 2018 में चीन की वृद्धि दर 6.6 प्रतिशत है। तो वहीं अगले दो साल यानी 2019 और 2020 में चीन की अर्थव्यवस्था 6.2 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी।
पिछले साल जैसा ही अनुमान इस साल भी
IMF का ताजा अनुमान पिछले वैश्विक आर्थिक परिदृश्य के समान ही है। आईएमएफ ने कहा कि कुछ सालों में जहां चीन की वृद्धि दर नीचे आ रही है वहीं भारतीय अर्थव्यवस्था ऊपर की ओर चढ़ रही है।
साथ ही IMF ने भी कहा कि 2018 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.3 प्रतिशत रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019 में दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की सूची में भारत और फ्रांस, ब्रिटेन को पीछे छोड़ देंगे। यदि कोई बड़ी समस्या नहीं आती है तो 2019-20 में भारत 7.6 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर हासिल करेगा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
