नोटबंदी के बाद भारत में शुरू किए गए 200 से 2000 के करेंसी नोट अब पड़ोसी देश में नहीं चलेंगे। जी हां नेपाल में अब 100 रुपए से उच्च मूल्य वर्ग के भारतीय नोट का उपयोग नहीं किया जा सकेगा।
नोटबंदी के बाद भारत में शुरू किए गए 200 से 2000 के करेंसी नोट अब पड़ोसी देश में नहीं चलेंगे। जी हां नेपाल में अब 100 रुपए से उच्च मूल्य वर्ग के भारतीय नोट का उपयोग नहीं किया जा सकेगा।
नेपाल के केंद्रीय बैंक ने 2,000 रुपए, 500 रुपए और 200 रुपए के भारतीय नोटों के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी है। इस कदम से नेपाल की यात्रा करने वाले भारतीयों को परेशानी हो सकती है।
काठमांडू पोस्ट की खबर के मुताबिक, नेपाल राष्ट्र बैंक ने रविवार को परिपत्र जारी करके नेपाली यात्रियों, बैंकों और वित्तीय संस्थानों को 100 रुपए से अधिक की भारतीय मुद्रा को रखने या उससे कारोबार करने पर रोक लगा दी है।
नहीं होगा भारतीय नोटों का इस्तेमाल
बता दें कि केंद्रीय बैंक का कहना हैं कि 200 रुपए, 500 रुपए और 2,000 रुपए के भारतीय नोटों को नहीं रखा जा सकेगा और उनका इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।
नए नियमों के तहत, नेपाल के नागरिक इन मूल्यवर्ग के नोटों को भारत के अलावा किसी अन्य देश में नहीं ले जा सकते हैं। इसी प्रकार, इन नोटों को किसी दूसरे देश से नेपाल लेकर भी नहीं आ सकते हैं। हालांकि, 100 रुपए के नोट से खरीदारी करने की अनुमति है।
कारोबारियों और उद्यमियों ने इस प्रतिबंध की आलोचना की
वहीं नेपाल के केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 13 दिसंबर को अधिसूचना प्रकाशित करने का फैसला किया था। ताकि लोगों को नेपाल में 100 रुपए से ऊंचे मूल्य वर्ग के भारतीय नोट ले जाने से रोका जा सके। पर्यटन क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों और उद्यमियों ने इस प्रतिबंध की आलोचना की है।
उन्होंने कहा है कि ऐसे समय जब देश के पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है और सरकार 'नेपाल की यात्रा पर आयें' अभियान चला रही है इस तरह का कदम पर्यटन उद्योग के लिये नुकसानदेह हो सकता है।
2020 तक 20 लाख पर्यटकों के नेपाल आने का लक्ष्य
हालांकि नेपाल सरकार 2020 तक 20 लाख पर्यटकों के नेपाल आने का लक्ष्य कर रही है। भारत सरकार ने 2016 में 500 और 1000 रुपए के नोटों को बंद करने के बाद 200, 500 और 2,000 रुपए के नए नोट जारी किए थे।
सरकार के इस कदम से नेपाल और भूटान जैसे देशों को काफी दिक्कतें हुई थी। क्योंकि इन देशों में बड़े पैमाने पर भारतीय मुद्रा का उपयोग होता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
